फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The entire city's fire system will now be operated from a single command center.

Kanpur News: अब एक कमांड सेंटर से चलेगा पूरे शहर का फायर सिस्टम

Wed, 07 Oct 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The entire city's fire system will now be operated from a single command center.
कानपुर। फजलगंज में करीब 68 साल पुराने अग्निशमन मुख्यालय की जगह बन रहे नए भवन में विभाग के दफ्तर के साथ ही पूरे शहर की आग बुझाने की व्यवस्था का कमांड सेंटर बनेगा। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बहुमंजिला मुख्यालय में जीपीएस आधारित वाहन निगरानी, रोबोटिक फायर फाइटिंग सिस्टम, हाइड्रोलिक प्लेटफार्म और रासायनिक आग बुझाने के विशेष उपकरण शामिल किए जाएंगे। निर्माण की जिम्मेदारी जल निगम को सौंपी गई है।
विज्ञापन

वर्ष 1958 में बना फजलगंज का मौजूदा अग्निशमन मुख्यालय करीब दो साल पहले कंडम घोषित किया जा चुका है। अब इसकी जगह बनने वाली नई इमारत के जरिये शहर की अग्निशमन व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने की योजना है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि नए कमांड सेंटर से शहर के अलग-अलग हिस्सों में होने वाली आग की घटनाओं की निगरानी की जाएगी। साथ ही दमकल वाहनों और कर्मचारियों को जरूरत के मुताबिक घटनास्थल पर भेजने की व्यवस्था विकसित की जाएगी। नए मुख्यालय में जीपीएस आधारित निगरानी तंत्र अहम भूमिका निभाएगा। इससे सड़क पर चल रहे दमकल वाहनों की लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा। आग की सूचना मिलने पर आसपास उपलब्ध वाहनों की स्थिति देखकर उन्हें मौके पर भेजने में मदद मिलेगी। इससे संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने के साथ घटनास्थल तक दमकल पहुंचने में लगने वाले समय को कम करने की कोशिश होगी। शहर की घनी आबादी और पुराने इलाकों की संकरी गलियां अग्निशमन विभाग के लिए बड़ी चुनौती हैं। कई जगह बड़े फायर टेंडर आसानी से प्रवेश नहीं कर पाते। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए नए मुख्यालय में रोबोटिक फायर फाइटिंग सिस्टम की व्यवस्था प्रस्तावित है।
विज्ञापन



रासायनिक आग से निपटने के भी इंतजाम
नए मुख्यालय में रासायनिक पदार्थों से लगने वाली आग बुझाने के लिए विशेष उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी प्रस्तावित व्यवस्था का हिस्सा होगा, ताकि ऊंचाई और मुश्किल स्थानों पर होने वाली आग की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed