फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The drainage system collapsed, choked drains overflowed, causing waterlogging on the road.

Kanpur News: ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, चोक नाले उफनाने से सड़क पर जलभराव

Fri, 30 Oct 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 30 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The drainage system collapsed, choked drains overflowed, causing waterlogging on the road.
रनियां। औद्योगिक क्षेत्र रनियां में सुविधाएं होने के बाद उद्योग कराह रहे हैं। रनियां की सड़कें तो बन गई हैं, लेकिन ड्रेनेज सिस्टम यहां पूरी तरह ध्वस्त है। सालों पहले बने नाले बदहाल हैं। कई चोक पड़े हैं तो कुछ जर्जर हालात में है। स्थिति यह है कि फैक्टरियों से निकलने वाला नाले उफनाने के बाद सड़कों में जलभराव है। पानी सड़क पर बह रहा है। निकलने वाले राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र रनियां के जिला उद्योग केंद्र कार्यालय के पीछे लगभग आधा सैकड़ा उद्योग संचालित है। करीब 10 वर्ष पूर्व वहां सड़क का हाल बुरा था। मजदूर से लेकर संचालकों का आना दूभर था। कारखानों को संचालित करने के लिए माल का आना-जाना नहीं हो पाता था। वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिला उद्योग केंद्र की ओर से लगभग 7.33 करोड़ की लागत से 2.3 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया गया था। साथ ही प्रत्येक फैक्टरी के सामने नाले का भी निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

कुछ दिनों तक फैक्टरी संचालकों को फैक्टरी से निकलने वाले पानी को लेकर समस्या नहीं हुई, लेकिन जल निकासी का प्रबंध न होने पर नाले चोक हो गए। कई जगह देखरेख के अभाव में नाले जर्जर हो गए। पिछले माह हुई बारिश से हालात यह है कि नालों के चोक होने से बारिश का पानी सड़कों में बह रहा है। साथ ही फैक्टरियों से निकलने वाला गंदा पानी फैक्टरी के सामने सड़क पर बह रहा है। वहां के भी नाले चोक पड़े हैं। इन इलाकों में जल निकासी का प्रबंध नहीं है। उद्यमियों का कहना है कि हाईवे बनने के बाद से नाले नीचे की तरफ हो गए और सड़क ऊंची हो गई। हल्की बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। कई बार जिला उद्योग बंधु की बैठक में उठाई, लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो सका। उद्यमियों का कहना है हर साल बारिश में जलभराव से नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
बोले उद्यमी रनियां में जलभराव की समस्या से उद्यमी दो-चार होते हैं। ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त है। ड्रेनेज न होने से बारिश में बड़ी किल्लत रहती है। सड़कों में जलभराव होता है। ऐसी स्थिति रही तो सड़कें खराब हो सकती है। - राजीव माहेश्वरी, उद्यमी
................
जिला उद्योग केंद्र की इंडस्ट्रियल एस्टेट हो या फिर कानपुर देहात का कोई भी इंडस्ट्रियल एस्टेट हो लेकिन ड्रेनेज नहीं है। अधिक बारिश होने पर कई फैक्टरी के अंदर तक जलभराव हो जाता है। उद्योग बंधु की बैठक में भी मुद्दा उठाया जा चुका है। - विनोद तिवारी

................
बयान.....
उद्योग बंधु की बैठक में ड्रेनेज को लेकर मुद्दे उठते रहे हैं, इसको लेकर जिला प्रशासन ने एडीएम प्रशासन की ओर से टीम गठित की है। नगर पंचायत से नालों की सफाई कराई जाएगी। इसके साथ ही जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा। - प्रभात कुमार, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed