डॉक्टर ने युवती से की छेड़छाड़: ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई थी मरीज, 10 हजार रुपये घूस लेने का भी आरोप
रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। साथ ही, डॉक्टर पर 10 हजार रुपये घूस लेने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की बात कही है।
विस्तार
कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल में भर्ती युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। साथ ही, ऑपरेशन के नाम पर 10 हजार रूपये घूस लेने का आरोप भी लगाया गया है। विरोध के बाद मीडिया की आने की सूचना के पहले ही उसे वहां से पीड़िता को एम्बुलेंस से घर भेज दिया गया।
पीड़िता पुलिस से शिकायत करने की बात कह रहा है। चकेरी के सनिगवां निवासी सेवानिवृत्त जलकल कर्मी ने बताया कि उनकी 28 वर्षीय बेटी के पेट में पथरी थी। इस पर उन्होंने कांशीराम अस्पताल के डॉक्टर स्वदेश गुप्ता को दिखाया। उन्होंने ऑपरेशन में खर्च करने की बात कही।
मुझसे कहा कि मेरे असिस्टेंट से बात कर लो। वो तुम्हे समझा देगा। इसके बाद 20 दिसंबर को ऑपरेशन के पूर्व ही ऑपरेशन की फाइल बनने की बात कह 10,000 रुपये लिए। आरोप है कि इसके बाद बुधवार रात 11बजे नशे की हालत में आशीष वॉर्ड में बेटी के पास आया।
उससे शारीरिक छेड़खानी करने लगा। इसके विरोध पर उसने गली गलौज शुरू कर दी। यह देख जलकल कर्मी ने गुरुवार अस्पताल से बेटी की छुट्टी का निवेदन किया, लेकिन, छुट्टी नहीं दी गई। यहां शुक्रवार को मीडिया के आने भनक पर बेटी और पत्नी को एक्सरे रूम में ले गए।
उसके बाद लिफ्ट से ऊपर ले गए। इसके बाद एम्बुलेंस ने उसे घर पहुंचा दिया गया। पिता ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही है। मामले में फिलहाल सीएमएस डॉ. स्वदेश गुप्ता का फोन नहीं उठा रहा है। पुलिस ने कहा तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।