फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   the doctor hanged himself in a dispute with his wife in Etawah, police sent the body for post-mortem

यूपी: घरेलू कलह और पत्नी से विवाद में डॉक्टर ने लगाई फांसी, दोस्त से कहा- मैं जा रहा हूं

Fri, 13 May 2022 12:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 May 2022 12:16 PM IST
सार

इटावा जिले में दंत चिकित्सक ने घरेलू कलह और झगड़ों के कारण आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें कि विगत चार सालों से डॉक्टर का उनकी पत्नी से विवाद चल रहा था। 
 

विज्ञापन
the doctor hanged himself in a dispute with his wife in Etawah, police sent the body for post-mortem
मृतक डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में एक दंत चिकित्सक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि विगत चार वर्षो से उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक अभी किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन

मामला इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र का है, जहां पंजाबी कॉलोनी में एक निजी दंत चिकित्सक ने फांसी लगा ली। आत्महत्या करने से पहले डॉक्टर ने अपने साथी को फोन कर कहा कि मैं जा रहा हूं। इसके बाद साथी ने किरायेदार को फोन कर जानकारी दी। 
विज्ञापन

किरायेदार ने प्रथम तल पर स्थित डॉक्टर के कमरे में आवाज दी,  तो कमरा नहीं खुला। इस पर किरायेदार ने डॉ. सिद्धार्थ राहुल के दोस्तों को सूचना दी। जानकारी पर  डॉक्टर के कई  साथी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वो कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, तो देखा डॉक्टर का शव स्टोर रूम में कुंडे से बंधे दुपट्टे से लटका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें कि मूलरूप से औरैया के रहने वाले डॉ. सिद्धार्थ राहुल फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी में रहते थे। घर के ही नीचे ही दस साल से क्लीनिक चला रहे थे। दोस्तों के अनुसार, चार साल से डॉक्टर का पत्नी आशी से विवाद चल रहा था, जिसका मुकदमा इटावा कोर्ट में चल रहा है। मृतक का चार साल का बेटा भी है, जो अपनी मां के साथ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed