फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The densest fog of the season in the Orai, many trains arrived late, vehicles were seen moving slowly

Orai: शहर में सीजन का सबसे घना कोहरा, तीन-चार घंटे देरी से पहुंची कई ट्रेनें, धीमी गति से चलते दिखे वाहन

Mon, 25 Dec 2023 11:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 25 Dec 2023 11:48 AM IST
सार

Orai News: सोमवार को अधिकतम तापमान जरूर 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस देखा गया। वहीं, सुबह दांत किटकिटाने वाली सर्दी रही। पारा भी करीब 15 डिग्री सेल्सियस तक अनुमान किया गया।

विज्ञापन
The densest fog of the season in the Orai, many trains arrived late, vehicles were seen moving slowly
उरई में घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई में सर्दी के मौसम में सोमवार का दिन सबसे ज्यादा सर्दी वाला साबित हो सकता है। इस सीजन में पहली बार सुबह सबसे ज्यादा घना कोहरा रहा। सुबह दस बजे तक कोहरे का असर देखा गया। सुबह सात बजे के करीब रेलवे स्टेशन पर काफी नजदीक आने के बाद ट्रेन नजर आई।

विज्ञापन

कई ट्रेनें कोहरे की वजह से तीन से चार घंटे देरी से पहुंची, जबकि सड़कों पर वाहन भी दूर से नजर नहीं आ रहे थे। कोहरे के कारण वाहनों की गति भी धीमी रही। सोमवार को अधिकतम तापमान जरूर 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस देखा गया।
विज्ञापन

वहीं, सुबह दांत किटकिटाने वाली सर्दी रही। पारा भी करीब 15 डिग्री सेल्सियस तक अनुमान किया गया। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री सिर पर टोपा, मफलर लगाकर पहुंचे थे। सर्दी के कारण बार बार अपने हाथ को रगड़ते दिखे। बच्चों को ठंड से सुरक्षित करने की जुगत भी दिखी। प्लेटफार्म के किनारे जाने से बचते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों पर नजर आया कोहरे का असर
ट्रेन के आने की घोषणा होने के बाद खुद को अलर्ट किया और स्टेशन पर कोच संख्या बताते वाले गार्डनर पर ध्यान देते रहे। वहीं, झांसी-कानपुर हाईवे, जालौन हाईवे आदि पर कोहरे का असर वाहनों पर नजर आया। धीमी गति से वाहन चलते दिखे। बाइक पर जा रहे लोगों को काफी दिक्कत हुई। सूझबूझ से चलने वाले लोग किनारे की पट्टी पर सावधानी से गंतव्य को जाते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed