{"_id":"63d65c386eff07344f7cb002","slug":"the-dead-body-of-the-laborer-was-found-hanging-the-deceased-was-unmarried-and-addicted-to-alcohol-2023-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: मजदूर का शव फंदे से लटका मिला, मृतक अविवाहित और शराब का लती था, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: मजदूर का शव फंदे से लटका मिला, मृतक अविवाहित और शराब का लती था, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 29 Jan 2023 05:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 29 Jan 2023 05:15 PM IST
सार
नरैनी थाना क्षेत्र में दिल्ली से लौटे मजदूर का शव फंदे से लटका मिला है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
शव का पंचनामा करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में दिल्ली से लौटे मजदूर का शव गांव के बाहर खेत में फंदे से लटका मिला। परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं। वह अविवाहित और शराब का लती था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
करतल चौकी क्षेत्र के नहरी गांव निवासी विद्यासागर (48) का शव रविवार को खेत में बरगद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सुबह खेतों की तरफ पहुंचे ग्रामीणों ने शव लटका देख परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जांच कर पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
भाई मातादीन ने बताया कि विद्यासागर अविवाहित था। गांव की खेती बेचकर दिल्ली, अहमदाबाद में मजदूरी करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। शुक्रवार को ही दिल्ली से गांव आया था। आत्महत्या करने की वजह पता नहीं है।
विज्ञापन
ग्रामीणों में चर्चा थी कि विद्यासागर शराब का लती था। इसके चलते ही शादी नहीं हुई थी। वह ज्यादातर घर से बाहर ही रहता था। करतल चौकी इंचार्ज कौशल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।