फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The dead body of the girl was found in the bed, it was covered with a sheet, the police is investigating five

UP Crime: बिस्तर में मिला था युवती का शव...चादर से ढका था, मोबाइल के पांच नंबरों की जांच कर रही है पुलिस

Tue, 08 Aug 2023 11:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 08 Aug 2023 11:58 AM IST
सार

Auraiya Crime: प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा। मौत की सूचना देकर देर रात तक शव कमरे में बंद रखा जाना घटना को संदिग्ध बना रहा है।

विज्ञापन
The dead body of the girl was found in the bed, it was covered with a sheet, the police is investigating five
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुर चपोरा में रविवार रात पुलिस ने घर से बिस्तर पर युवती का शव चादर से ढका हुआ बरामद किया था। मामले में सोमवार को तीन डॉक्टरों के पैनल में शव का पोस्टमार्टम किया। वहीं घर लौटे मृतका के पिता से पुलिस ने पूछताछ की।

विज्ञापन

बताया गया कि रविवार सुबह पिता ने बेटी से वीडियो कॉल पर बात की थी। जिसके बाद यह घटना हो गई। शिवपुर चपोरा निवासी खुशी (18) पुत्री राजवीर इंटरमीडिएट की छात्रा थी। मां के दो वर्ष पूर्व गुजर जाने के बाद से वह अपनी ताई लाडली देवी के घर पर रहने लगी।
विज्ञापन

पिता राजवीर अजमेर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। मोबाइल फोन पर वीडियो काल कर वह बेटी का हालचाल लेते रहते थे। रविवार सुबह भी उनकी बेटी से बात हुई। पुलिस के मुताबिक घटना 11 बजे की है। ऐसे में घर में मौजूद ताई लाडली देवी व अन्य परिजन की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फंदा लगाकर की है आत्महत्या
रात नौ बजे के करीब पुलिस को ग्रामीणों से खुशी की संदिग्ध हालात में मौत हो जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद कोतवाली पुलिस शिवपुर चपोरा पहुंची थी। लाडली देवी को छोड़कर घर के अन्य सदस्य भी नहीं मिले। लाडली देवी ने पुलिस को बताया कि खुशी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

मोबाइल पर मिले नंबरों की जांच कर रही है पुलिस
इसे लेकर पुलिस असंतुष्ट नजर आ रही है। यही वजह है कि तीन डाक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। चादर से शव ढका मिलने समेत कई बिंदुओं को लेकर पुलिस मामले को आत्महत्या के साथ-साथ हत्या के पहलु से जोड़कर देख रही है। वहीं युवती के मोबाइल फोन पर मिले पांच नंबरों की जांच पुलिस कर रही है।

हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा। मौत की सूचना देकर देर रात तक शव कमरे में बंद रखा जाना घटना को संदिग्ध बना रहा है। अन्य परिजन का घर से फरार हो जाना यह भी सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।  -ललित कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed