फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The cousin of the accused used to stop the student from going anywhere.

Kanpur News: छात्रा को कहीं आने से टोकता था हत्यारोपी चचेरा भाई

Fri, 21 Nov 2025 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The cousin of the accused used to stop the student from going anywhere.
पिता को भी गला दबाकर मारने का किया था प्रयाससंवाद न्यूज एजेंसी इकदिल। सीओ सिटी अभयनारायण ने बताया कि युवक ने नशे की हालत में हत्या की है। पूछताछ में ग्रामीणों और घर वालों से यह जानकारी मिली है कि आरोपी युवक छात्रा को कहीं भी आने-जाने और किसी से बात करने से रोकता था। इतना ही नहीं छात्रा के पिता जब घर पर नहीं रहते थे तब भी वह अक्सर छात्रा के घर ही आता जाता था। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है। उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर छात्रा के पिता पिता प्रेमचंद ने बताया कि 15 दिन पहले भी नशे की हालत में रीलू ने घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया था। गला दबाकर मारने का प्रयास किया था। बेटियों और पत्नी ने मिलकर बचा लिया था। इसके बाद वे लोग थाने शिकायत भी करने गएथे, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके चलते आज बेटी की जान से हाथ धोना पड़ गया। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत है। छात्रा की सहेलियां भी सहमी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed