फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The contenders of Kanpur Industry Trade Board North District did not reveal their cards.

Kanpur News: कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर जिला के दावेदारों ने नहीं खोले पत्ते

Sat, 06 Dec 2025 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The contenders of Kanpur Industry Trade Board North District did not reveal their cards.
कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर जिला इकाई के चुनाव के लिए रणभेरी बज चुकी है। 27 दिसंबर को होने वाले चुनाव में कुल 24 पदों पर मत पड़ेंगे। नामांकन पत्रों का वितरण 17 दिसंबर से शुरू होगा। हालांकि अभी दावेदारों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन अंदरखाने में अलग-अलग पदों पर नामांकन होने की चर्चा हो रही है। जल्द ही दक्षिण जिला इकाई का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल को मजबूत करने के लिए पहली बार उत्तर और दक्षिण जिला इकाई का गठन किया जा रहा है। सदस्यता अभियान चल रहा है और दावेदार अपनी-अपनी सदस्यता सूची भी जमा करवा रहे हैं। उत्तर जिला इकाई का चुनाव कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। नामांकन पत्रों का वितरण 17 और 18 दिसंबर को होगा। अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर टक्कर न होने की उम्मीद है। अध्यक्ष और महामंत्री ने संगठन को आगे बढ़ाया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ मंत्री पद के ज्यादा दावेदार सामने आने की संभावना है। उपाध्यक्ष, मंत्री, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री पद के लिए भी जोर आजमाइश दिख सकती है।
विज्ञापन

------------
कानपुर कपड़ा कमेटी का चुनाव : आज मिलेंगे नामांकन पत्र
कानपुर। कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव की प्रकिया शनिवार से शुरू हो रही है। नामांकन पत्रों की दोपहर 12 बजे से बिक्री की जाएगी। दो साल के लिए चुनी जाने वाली 23 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव 17 दिसंबर को कराया जाएगा। चुनाव में काशी और युवा गुट के बीच सीधी टक्कर होगी। दोनों गुटों के अलग-अलग पैनल तैयार होने लगे हैं। युवा ग्रुप 17-19 सदस्यों का पैनल लड़ाएगा। काशी गुट के श्रीकृष्ण गुप्ता ने बताया कि 14-15 सदस्यों का पैनल चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed