फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The constables procession returned after the bride was already married in Kanpur Dehat

दुल्हन थी शादीशुदा...लौटी सिपाही की बरात: पहले ही कर ली कोर्ट मैरिज, मैरिज लॉन में हुआ विवाद, फिर हुआ ये

Tue, 28 Feb 2023 09:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Feb 2023 09:36 PM IST
सार

अकबरपुर थाना क्षेत्र में दुल्हन के शादीशुदा निकलने पर सिपाही की बरात बैरंग लौट गई। दरअसल, बाढ़ापुर के एक मैरिज लॉन में एक सिपाही की बरात पहुंची थी। यह पता चला कि दुल्हन ने पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली है। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

विज्ञापन
The constables procession returned after the bride was already married in Kanpur Dehat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में अकबरपुर के बाढ़ापुर स्थित एक मैरिज लॉन में सोमवार को विवाह समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, दूल्हा बने सिपाही को पता कि दुल्हन पहले ही प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर चुकी है। इस पर वर और वधू पक्ष में विवाद हो गया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची अकबरपुर थाना पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद प्रेमी के साथ दुल्हन ने सात फेरे लिए और उसके साथ लखनऊ विदा हो गई। अकबरपुर के शंकर दयाल नगर की एक युवती की शादी चौबेपुर के एक गांव में रहने वाले पुलिस विभाग के एक सिपाही से तय हुई थी।
विज्ञापन

27 दिसंबर को दोनों का विवाह होना तय हुआ था। समारोह बाढ़ापुर के मैरिज लॉन में आयोजित किया गया। सोमवार को दूल्हा बरातियों और गाजे-बाजे के साथ बरात लेकर मैरिज लॉन में पहुंचा। द्वारचार के बाद शादी की रस्में आगे बढ़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को पता चला, बेटी पहले ही कर चुकी है कोर्ट मैरिज
तभी दुल्हन के पिता को पता चला कि बेटी पहले ही लखनऊ के विकास नगर में रहने वाले प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर चुकी है। यह बात दुल्हन ने घरवालों से छिपाए रखी थी।  इधर, दुल्हन के पिता ने दूल्हे व उसके घर वालों को बेटी के प्रेम विवाह करने की बात बताई, तो विवाद शुरू हो गया।

पुलिस ने पंचायत कर मामला शांत कराया
दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत देख किसी ने यूपी 112 पर सूचना दे दी। कुछ देर बाद अकबरपुर कस्बा चौकी प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच पंचायत कराकर मामला शांत कराया। इसके बाद दुल्हन ने फोन करके प्रेमी को लखनऊ से बुलाया।

लखनऊ से प्रेमी को बुलाकर हुईं शादी की रस्में
मंगलवार की सुबह प्रेमी परिजनों के साथ लॉन में पहुंचा। वहां दुल्हन का प्रेमी संग जयमाल कराया गया। इसके बाद शादी और फेरों की रस्में पूरी कर दुल्हन को प्रेमी के साथ विदा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले को दोनों पक्षों से बातकर सुलझाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed