फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The condition of 15 girl students had worsened in mahoba, the parents were trapped in superstition

Mahoba: 15 छात्राओं की बिगड़ी थी हालत, अंधविश्वास में फंसे अभिभावक, छात्राएं बोलीं- अचानक कुछ दिखा था और ....

Thu, 22 Dec 2022 03:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Dec 2022 03:49 PM IST
सार

पनवाड़ी ब्लॉक में कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ में  मिड-डे-मील भोजन के दौरान 15 छात्राओं की हालत बिगड़ने की घटना के बाद से छात्र-छात्राओं में दहशत है। बच्चों के अभिभावक इसे तंत्र-मंत्र व ऊपरी चक्कर मान रहे हैं। 

विज्ञापन
The condition of 15 girl students had worsened in mahoba, the parents were trapped in superstition
स्कूल में बच्चों के न पहुंचने से पसरा सन्नाटा और छात्रा की गांव में झाड़-फूंक कराते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में ब्लॉक पनवाड़ी के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ में मिड-डे-मील भोजन के दौरान 15 छात्राओं की हालत बिगड़ने की घटना से छात्र-छात्राओं में दहशत है। मंगलवार को विद्यालय में आधा दर्जन बच्चे ही पहुंचे, जिससे सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ में 300 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सोमवार की दोपहर मध्याहन भोजन के दौरान एक के बाद एक 15 छात्राओं की हालत बिगड़ गई थी। कुछ छात्राओं ने भोजन किया था और जिन छात्राओं ने भोजन नहीं किया। उन्हें भी घबराहट व चक्कर आने की शिकायत हुई थी।
विज्ञापन

सभी छात्राओं को सीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया गया। देर शाम हालत में सुधार होने पर सभी की छुट्टी कर दी गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने एमडीएम भोजन में बनी सब्जी व रोटी का नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा था। प्रधानाध्यापक गोविंद रिछारिया का कहना है कि कुछ बच्चे विद्यालय आए थे। शेष बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंध विश्वास में फंसे अभिभावक
छात्राओं की हालत बिगड़ने की घटना के बाद छात्राओं के अभिभावक अंधविश्वास में उलझ गए हैं। कुछ छात्राओं ने अचानक कुछ दिखने और हालत बिगड़ने की बात बताई थी। जिसके बाद मंगलवार को अभिभावकों ने अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजा।

जिन छात्राओं की हालत बिगड़ी, उनके परिजन गांव व दूसरे स्थानों पर तांत्रिकों से झाड़-फूंक करा रहे हैं। अभिभावक शिवचरन, श्रीपत, वीरेंद्र, आनंद आदि का कहना है कि छात्राओं के रोने और तेज आवाज से चीखने से वह परेशान हैं।

परिजन झाड़-फूंक का ले रहे सहारा
कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ में  मिड-डे-मील भोजन के दौरान 15 छात्राओं की हालत बिगड़ने की घटना के बाद से छात्र-छात्राओं में दहशत है। बच्चों के अभिभावक इसे तंत्र-मंत्र व ऊपरी चक्कर मान रहे हैं। यही वजह है कि अस्पताल से छुट्टी होने के बाद परिजन छात्राओं की तांत्रिकों से झाड़-फूंक करा रहे हैं, जिससे विद्यालय में सन्नाटा पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed