फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The cold became severe, four died

ठंड से तबीयत बिगड़ी, पूर्व प्रधान की मां समेत चार की मौत

Tue, 11 Jan 2022 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
The cold became severe, four died
कानपुर देहात। 24 घंटे में ठंड से पूर्व प्रधान की मां समेत चार की मौत हो गई। अब तक जनपद में ठंड से आठ लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुतैहरापुर में दारा सिंह (50) के परिवार में पत्नी ममता देवी, बेटा आशुतोष, सुभाष, सुमित और बेटी महिमा हैं। दारा सिंह के खेत में अक्सर मवेशी घुस आते हैं। दारा सिंह रात में फसल बचाने के लिए निगरानी करते थे। रविवार शाम खेत गए तो सुबह वह नहीं लौटे। बेटा आशुतोष उन्हें बुलाने गया तो दारा सिंह जमीन पर अचेत पड़े थे। ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में दम तोड़ दिया।
वहीं, राजपुर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी राजा सिंह की पत्नी रानी देवी (75), बेटा पूर्व प्रधान अनिल कुमार, पप्पू, नाती सुधीर और मोहित हैं। रविवार रात परिवार के लोगों के साथ रानी देवी ने खाना और सो गईं। सुबह करीब पांच बजे आंख खुली तो रानी देवी का शरीर कांप रहा था। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में रानी देवी ने दम तोड़ दिया। इसी तरह राजपुर के छुन्नूलाल राठौर (60) को ठंड लग गई। परिवार के लोग शनिवार को उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां से हैलट रेफर कर दिया, सोमवार को हैलट में छुन्नूलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, संदलपुर के हरपुरा गांव निवासी राम सिंह ने बताया कि बड़ा भाई अवध नरेश (47) रविवार की शाम जानवरों को चरा खिला कर लौटा तो उसके पेट में दर्द होने लगा। इसका घरेलू इलाज किया, लेकिन आराम नहीं मिला तो सोमवार की सुबह डिलवल गांव इलाज के लिए जा रहे थे, रास्ते में अवध नरेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed