{"_id":"62e95384146d416d9b77ade1","slug":"the-clerk-wrote-a-letter-to-the-education-officer-in-kanpur-gone-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक ने लिखा शिक्षा अधिकारी को पत्र: बीएसए सर! रूठी पत्नी को मनाना है, छुट्टी दे दें, जानिए फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिक ने लिखा शिक्षा अधिकारी को पत्र: बीएसए सर! रूठी पत्नी को मनाना है, छुट्टी दे दें, जानिए फिर क्या हुआ
Tue, 02 Aug 2022 10:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:10 PM IST
सार
प्रेम नगर सीआरसी के लिपिक ने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, पत्र में रूठी हुई पत्नी को मनाने के लिए छुट्टी मांगी गई है। उसमें लिखा है कि बीएसए सर, रूठी पत्नी को मनाना है... छुट्टी दे दें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पत्नी से प्यार मोहब्बत की बात को लेकर कुछ तकरार हो गई। पत्नी बड़ी बेटी और उसके दो बच्चों को लेकर रूठ कर मायके चली गई है। मैं मानसिक रूप से आहत हूं। उसे मायके से मनाकर लाने के लिए गांव जाना है। छुट्टी स्वीकार करें। यह वायरल प्रार्थना पत्र प्रेम नगर सीआरसी के लिपिक का है, जिन्होंने रूठी पत्नी को मनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी से गुहार लगाई है। हालांकि उनकी छुट्टी स्वीकृत हो गई है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिक का यह प्रार्थना पत्र इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग के कानपुर नगर में प्रेम नगर खंड शिक्षा कार्यालय में तैनात लिपिक ने पत्र अवकाश स्वीकृत करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को लिखा था।
विज्ञापन
कई दिनों से छुट्टी के लिए परेशान चल रहे लिपिक को जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो उन्होंने सच्चाई बयां करता हुआ पत्र जारी किया। उनका यह पत्र मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। चंद घंटों में यह पत्र बेसिक शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन