फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The city's first flatted factory is ready, work will start from April

Kanpur News: शहर की पहली फ्लैटेड फैक्टरी तैयार, अप्रैल से शुरू होगा काम

Sat, 08 Mar 2025 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The city's first flatted factory is ready, work will start from April
कानपुर। शहर के दादानगर में पहली फ्लैटेड फैक्टरी तैयार हो गई है। इसका फिनिशिंग का काम मार्च के अंत तक पूरा हो जाएगा। अप्रैल के अंत तक यहां पर इकाई लगाने का काम भी शुरू होने की उम्मीद है। दरअसल, फिनिशिंग के काम के लिए बजट न आने से इसके निर्माण का समय बढ़ाया गया था। इसमें होजरी, टेक्सटाइल, रेडीमेड की 144 इकाइयां लगनी हैं।
विज्ञापन


शहर के दादानगर में पिछले साल इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसके निर्माण कार्य को दिसंबर 2024 में पूरा होना था। भूतल के अलावा चार मंजिल की इमारत बनाई गई है। केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से इसे बनाया जा रहा है। कुल बजट 38 करोड़ 19 लाख का है। निर्माण एजेंसी यूपीएसआईसी है।
विज्ञापन


यूपीएसआईसी के अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार बाजपेई ने बताया कि भूतल के अलावा चार मंजिल की इमारत बन चुकी है। फिनिशिंग कार्य भी इसी महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा। अप्रैल से फायर समेत अन्य विभागों की एनओसी का काम शुरू होगा। इसी महीने इकाइयों के लगने का भी काम शुरू हो सकेगा। 70 प्रतिशत से ज्यादा इकाइयों का आवंटन उद्यमियों को किया जा चुका है। फ्लैटेड फैक्टरी में प्रदूषण रहित इकाइयों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में होजरी उद्योग एक नजर
सालाना कारोबार करीब एक हजार करोड़ है। शहर के दर्शनपुरवा, पनकी, कर्नलगंज आदि जगहों पर 1200 इकाइयां हैं। करीब 50 हजार लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़े हैं। फ्लैटेड फैक्टरी बनने से होजरी उद्योग संगठित होगा। निर्यात की भी संभावना बन सकेगी। हालांकि, अभी शहर से निर्यात शून्य है। फ्लैटेड फैक्टरी बनने से शहर के होजरी, रेडीमेड उद्योग को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। कोलकाता, तिरुपुर के कारोबारियों को शहर के कारोबारी टक्कर दे पाएंगे।


यह होती है फ्लैटेड फैक्टरी
इस प्रकार की इकाई में उद्योग के अनुरूप मशीनें लगाई जाती हैं। सभी आधारभूत सुविधाओं के अलावा बिना प्रदूषण वाली इकाई स्थापित होती है। अभी तक पहले उद्यमियों को प्लाॅट दिया जाता था। इसके बाद वो अपने उद्योग के अनुरूप सेटअप तैयार करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed