{"_id":"6a74f4a132f0098b030a629a","slug":"the-citys-damaged-roads-will-be-repaired-after-the-rains-kanpur-news-c-362-1-ka11006-153485-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शहर की क्षतिग्रस्त सड़कें बारिश के बाद होंगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शहर की क्षतिग्रस्त सड़कें बारिश के बाद होंगी दुरुस्त
विज्ञापन
कानपुर। बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुईं शहर की सड़कों की मरम्मत के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है जो खराब सड़कों का सर्वेक्षण कर उनके सुधार की कार्ययोजना तैयार करेगी। समिति के अध्यक्ष नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय हैं। समिति में केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश जल निगम, मेट्रो परियोजना समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हैं।
नगर निगम मुख्यालय में गुरुवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। इसमें क्षतिग्रस्त सड़कों की मौजूदा स्थिति, विभिन्न विभागों की ओर से कराई गई रोड कटिंग और उनकी मरम्मत की प्रगति पर चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी सूचनाएं निर्धारित प्रारूप में नगर निगम को उपलब्ध कराएं। रोड कटिंग वाले सभी स्थानों का निरीक्षण कर उन्हें तत्काल चलने योग्य बनाने को कहा गया है। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि कच्चे पैचवर्क और स्थायी मरम्मत वाले मार्गों की अलग-अलग सूची तैयार की जाए। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी कर सड़क सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराएं।
बारिश के दौरान शहर में कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनके सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। मौसम सामान्य होते ही जर्जर मार्गों की मरम्मत शुरू करा दी जाएगी। - अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त