फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the-city-unit-of-the-congress-working-sworn

शपथ का तो पता, पद लापता

Mon, 12 Jan 2015 03:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 12 Jan 2015 03:21 AM IST
विज्ञापन
the-city-unit-of-the-congress-working-sworn
शपथ तो पता है पर पद क्या है यही नहीं पता। रविवार को तिलक हॉल में कांग्रेस शहर इकाई 151 पदाधिकारियों को यहीं नहीं पता था कि उन्हें कौन सा पद मिला है। वे एक-दूसरे से पद के बारे में पूछते रहे।
विज्ञापन


ऐसे में कांग्रेस शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री को मंच से एनाउंस करना पड़ा कि जिन्हें पद की जानकारी नहीं है वे शपथ ले और पद का कालम खाली छोड़ दें। जिसे बाद में भरा जाएगा।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री से अपनी नजदीकी का फायदा उठाते हुए शहर इकाई में असंभव दिखने वाली जंबो कमेटी का गठन तो कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार दिन में 11 बजे से लेकर करीब दो बजे तक शपथ ग्रहण का सिलसिला चला। पदाधिकारियों को प्रिंटेड शपथ पत्र दिए गए थे। इसमें नाम, पद, काम, मोबाइल नंबर और घर के पते का कालम बनाया गया था।

ऊपर कांग्रेस पार्टी, सोनिया और राहुल गांधी के प्रति निष्ठा की कसम खाने वाली लाइनेें भी लिखी थीं। हालांकि पदाधिकारियों को ऊपर वाली लाइनों से कोई मतलब नहीं था।

वे सिर्फ यह जानने के लिए इधर उधर दौड़ लगा रहे थे कि आखिर उन्हें कार्यकारिणी में पद कौन सा मिला है। एक पदाधिकारी ने बताया कि अखबार में पढ़ा जरूर है कि उन्हें पद मिला है, पर कौन सा है यह ध्यान से उतर गया।  

शहर अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी अपने घर के बाहर नेम प्लेट और छत पर पार्टी का झंडा जरूर लगाएं। यह भी कहा कि जिनके पास चार पहिया वाहन हैं, वे वाहन पर भी पार्टी का झंडा लगाएंगे।


कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर दत्त मिश्र ने किया। इस अवसर पर केके तिवारी, मदन भाटिया, गुलाब कोरी, संतोष त्रिपाठी, कृपोश त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता, दीपक सैनी, चंद्रमणि मिश्रा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed