फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The children of Paraunkh and Khalla showed their strength in the sports competition.

Kanpur News: क्रीड़ा प्रतियोगिता में परौंख और खल्ला के बच्चों ने दिखाया दम

Fri, 16 Oct 2026 02:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 16 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The children of Paraunkh and Khalla showed their strength in the sports competition.
डेरापुर। न्याय पंचायत खल्ला के संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय खल्ला के खेल मैदान में संपन्न हुई। इसमें 11 परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नोडल संकुल शिक्षक इशरार अली ने बताया कि कबड्डी के रोमांचक फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय खल्ला ने परौंख को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। जबकि बालिका वर्ग में परौंख की टीम ने खल्ला को पराजित कर जीत दर्ज की। दौड़ प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग की 100 मीटर में परौंख के अनुराग प्रथम व फतेहपुर के रोहित द्वितीय रहे। 200 मीटर में खल्ला के अनुज प्रथम और फतेहपुर के करनदीप द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में फतेहपुर के रोहित ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की 100 मीटर में खल्ला की अनामिका प्रथम और परौंख की अंशिका द्वितीय रहीं। वहीं 200 मीटर में परौंख की बबली प्रथम और खल्ला की काव्या द्वितीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा लंबी और ऊंची कूद में भी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान सभी विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed