{"_id":"618fb7a9ed026e7bde3b2560","slug":"the-case-of-fraud-of-billions-by-the-md-of-shine-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाइन सिटी के एमडी द्वारा अरबों की ठगी का मामला: आठ घंटे की पूछताछ में 30 बड़ी संपत्तियों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाइन सिटी के एमडी द्वारा अरबों की ठगी का मामला: आठ घंटे की पूछताछ में 30 बड़ी संपत्तियों का खुलासा
Sat, 13 Nov 2021 06:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Nov 2021 06:33 PM IST
सार
जीशान ने पूछताछ में पूरे प्रदेश में दोनों भाइयों की 30 बड़ी संपत्तियों के बारे में जानकारी दी है। जिसके बाद ईओडब्ल्यू ने इन संपत्तियों का सत्यापन कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाइन सिटी के निदेशक आसिफ की प्रयागराज से गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू कानपुर की जांच तेज हो गई है। ईओडब्ल्यू एसपी ने शुक्रवार को आसिफ के करीबी जीशान से प्रयागराज में 8 घंटे पूछताछ की। ईओडब्ल्यू की अर्जी पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक कस्टडी रिमांड मिली थी।
पूछताछ में जीशान ने प्रदेश में 30 बड़ी संपत्तियों का खुलासा किया है। प्रयागराज के चार ठिकानों के बारे में बताया लेकिन जब टीम गई तो वहां कुछ नहीं मिला। एसपी के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद दस्तावेज हटा दिए जाने की आशंका है।
इसे देखते हुए कंपनी के निदेशक आसिफ की कस्टडी रिमांड के लिए लखनऊ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। शाइन सिटी में हजारों लोगों से निवेश कराकर फ्लैट और दोगुनी आय का सपना दिखाकर अरबों का घोटाला करने के आरोपी मास्टर माइंड सगे भाई राशिद नसीम और आसिफ नसीम के ऊपर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसता जा रहा है।
विज्ञापन
पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने इस मामले में प्रयागराज से आसिफ को गिरफ्तार किया था। जबकि नसीम के देश छोड़कर जाने की चर्चा है। इससे पूर्व इस मामले में 45 लोग जेल जा चुके हैं। जिसमें करीबी जीशान भी शामिल था।

आसिफ के रुपयों का लेखा जोखा जीशान ही देखता था। उसके जेल जाने के बाद पूछताछ और सबूत इकट्ठा करने के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी गई थी। शुक्रवार को सुबह दस से शाम छह बजे तक की रिमांड मिली। जिसमें ईओडब्ल्यू एसपी बाबूराम भी उससे पूछताछ करने प्रयागराज पहुंचे।
जीशान ने पूछताछ में पूरे प्रदेश में दोनों भाइयों की 30 बड़ी संपत्तियों के बारे में जानकारी दी है। जिसके बाद ईओडब्ल्यू ने इन संपत्तियों का सत्यापन कराना शुरू कर दिया है। संपत्तियों और अन्य सबूतों को लेकर ईओडब्ल्यू आसिफ की पुलिस कस्टडी रिमांड लखनऊ कोर्ट से मांगेगी।