फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The car crashed from truck 5 killed

जाम से बचने में ट्रक से टकराई कार, 5 की मौत

Mon, 11 Jan 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 11 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
The car crashed from truck 5 killed
चकेरी हाईवे पर जाम से बचने के चक्कर में कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से कार के परखचे उड़ गए। चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक ने हैलट में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर देर रात तक जाम लगा रहा। चकेरी इंस्पेक्टर और कैंट सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाम हटवाया।
विज्ञापन


पनकी सुंदर नगर निवासी कमलेश त्रिपाठी (55) मूल रूप से इटावा के भिलोना गांव के हैं। घर में पत्नी अरुणा (50), इकलौते बेटा मयंक (31), बहू सोनी (29) और मयंक की बेटी प्रिंसी (7) रहते थे। एक बेटी प्रियंका है जिसकी शादी हो चुकी है। मयंक, पिता के साथ वेल्डिंग कारखाना चलाता और ठेकेदारी करता था। शनिवार को कमलेश पत्नी अरुणा और बेटे मयंक के साथ कार से गांव गए थे।
विज्ञापन


रविवार रात को लौटते वक्त चकेरी की रहने वाली भतीजी रोहिणी चतुर्वेदी उर्फ रुचि भी अपने सात साल के बेटे अर्पित उर्फ ज्ञान के साथ कार में बैठ गईं। कार जब कानपुर पहुंची तो कमलेश पहले रोहिणी को उनके घर चकेरी विमान नगर छोड़ने चल दिए। कोयला नगर चौकी के सामने हाईवे पर भीषण जाम लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार, मयंक चला रहा था। काफी देर जाम में फंसे रहने के बाद मयंक ने कार यू-टर्न लेकर विपरीत दिशा में मोड़ दी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में सीधी टक्कर मार दी। जिससे कार में बैठे कमलेश, अरुणा, रोहिणी, अर्पित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया।


चकेरी पुलिस सभी को काशीराम ट्रामा सेंटर भेजा जहां से मयंक को हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट पहुंचने से पहले मयंक ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मयंक की पत्नी सोनी, रोहिणी के पति विजय चतुर्वेदी, पनकी में रहने वाली बहन प्रिंयका संग हैलट पहुंचे और चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed