{"_id":"6aeb93f5ec8acd862509af3a","slug":"the-bustle-in-the-utensil-market-has-also-picked-up-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1704314-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बर्तन बाजार की भी बढ़ी खनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बर्तन बाजार की भी बढ़ी खनक
विज्ञापन
कानपुर। धनतेरस को लेकर शहर के बर्तन बाजार में रौनक बढ़ गई है। जीएसटी में कटौती के बाद बर्तनों की कीमतों में कमी का असर इस बार खरीदारी पर दिख रहा है। भूसाटोली और हटिया के थोक बाजारों से शहर के साथ आसपास के जिलों में भी सप्लाई हो रही है। पीतल, कॉपर और डिजाइनर बर्तनों की मांग सबसे ज्यादा है।
उप्र बर्तन व्यापार संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह वर्मा ने बताया कि लेजर प्रिंटिंग वाले थाली, कटोरी और गिलास ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। इन पर फूल-पत्ती, कार्टून, देवी-देवताओं या ग्राहक की तस्वीर बनवाई जा सकती है। ये बल्क ऑर्डर और मांग पर उपलब्ध हैं। रंग बदलने वाला गिलास 100 रुपये प्रति पीस है। मुरादाबादी, सिल्वर टच, मिरर पॉलिश थाली सेट, मिल्क पॉट और नक्काशीदार पीतल-कॉपर के बर्तन भी बाजार में हैं। बर्तनों पर जीएसटी 12 से घटाकर पांच प्रतिशत किया गया है। श्री बर्तन उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री पंकज गुप्ता ने भी मांग बढ़ने की बात कही।
कलक्टरगंज में गणेश-लक्ष्मी की दो से चार फीट तक की मूर्तियां आई हैं। बड़ी मूर्तियों को सजाया गया है। यहां से आसपास के जिलों में भी सप्लाई होती है। एक्सप्रेस रोड और कैनाल रोड पर खील, खिलौना, लइया, गट्टा और चूरा की दुकानें सजी हैं। चीनी महंगी होने से खिलौना और गट्टा के दाम बढ़े हैं। लइया भी महंगी बिक रही है।