{"_id":"68925cbc6428f493cc0545e0","slug":"the-business-board-honored-the-sp-and-the-police-team-kanpur-news-c-220-1-akb1002-130068-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: व्यापार मंडल ने एसपी व पुलिस टीम को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: व्यापार मंडल ने एसपी व पुलिस टीम को किया सम्मानित
Wed, 06 Aug 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। पुलिस की कार्यशैली व चोरी के खुलासे से उत्साहित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय पहुंच कर एसपी, सीओ व भोगनीपुर थाना प्रभारी और टीम को सम्मानित किया।
पुखरायां में नौ माह पूर्व व्यापारी नीतेश गुप्ता के यहां हुई 40 लाख की चोरी का रविवार को पुलिस ने खुलासा किया है। मंगलवार को दोपहर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता उर्फ मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारी माती पुलिस कार्यालय पहुंचे। यहां एसपी अरविंद मिश्र, सीओ संजय सिह, भोगनीपुर थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह समेत टीम को सम्मानित किया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश मंत्री नीरज मिश्रा व अन्य पदाधिकारियों ने पुखरायां की चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीम की सराहना की। वहीं अकबरपुर में व्यापारी रमाकांत गुप्ता के यहां हुई चोरी के खुलासे की मांग की। एसपी ने अतिशीघ्र खुलासे का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता उर्फ मोनू ने आगामी त्योहार के मद्देनजर बाजारों में पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था की मांग की। यहां पुखरायां नगर अध्यक्ष नीतेश गुप्ता जिला, संरक्षक महेश अग्रवाल, सिकंदरा नगर अध्यक्ष अजय बाजपेई, रूरा नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, कपिल मिश्रा, ऋषभ गुप्ता आदि रहे।