फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the bus rammed on the divider after colliding with an unknown vehicle in Unnao

Unnao Accident: अज्ञात वाहन से टकराकर बस डिवाइडर पर चढ़ी, 13 यात्री घायल, चार की हालत गंभीर

Fri, 12 Aug 2022 11:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Aug 2022 11:51 AM IST
सार

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में नेपाल से दिल्ली जा रही बस अज्ञात वाहन से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
the bus rammed on the divider after colliding with an unknown vehicle in Unnao
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा के तहत चलने वाली बस नेपाल से दिल्ली जा रही, जो लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस चालक सहित 13 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से चार लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बस चालक का दाहिना हाथ कोहनी से कट गया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल के जनपद पोखरा से 39 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही बस शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव गहरपुरवा के पास 226 किलोमीटर पर अनियंत्रित होकर किसी वाहन में पीछे से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गई।

विज्ञापन

यूपीडा और पुलिस टीम ने बस चालक दानेश्वर (40) पुत्र पशुपति निवासी पोखरा नेपाल, मंजू (40) पत्नी शंकर निवासी शुक्लागंज, भानुभक्त (52) पुत्र शिवलाल निवासी पोखरा नेपाल, प्रीती पांडेय (35) पुत्री शंकर पांडेय निवासी सिटी ऑफ पोखरा नेपाल, मंजू (33) पुत्री प्रेमबहादुर, संदीप (24) पुत्र भूमिबहादुर, शंकर (60) पुत्र जीतबहादुर, गीता (58) पत्नी परशुराम, अनीता बिष्ट (35) पत्नी विनोद, अंजू (29) पुत्री प्रेमबाबू, अमृत (31) पुत्र कृष्ण बहादुर निवासीगण पोखरा नेपाल को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया।

बस चालक दानेश्वर के अलावा मंजू ,भानुभक्त और प्रीती पांडेय की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायल इलाज करा यूपीडा की गाड़ी से घटना स्थल चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed