फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the brother got bail instead of the accused in Kanpur, the court summoned the accused

कोर्ट में फर्जीवाड़ा: आरोपी की जगह भाई को खड़ा कर ले ली जमानत, कोर्ट ने आरोपी को किया तलब

Sat, 30 Jul 2022 08:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Jul 2022 08:47 PM IST
सार

कानपुर कोर्ट में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इसमें आरोपी की जगह भाई को खड़ा कर कोर्ट से जमानत करा ली गई। वादी ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाकर कोर्ट में अर्जी दी। इस पर कोर्ट ने आरोपी को तलब किया है।

विज्ञापन
the brother got bail instead of the accused in Kanpur, the court summoned the accused
कानपुर कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में विदेश में रहने वाले आरोपी की जगह उसके भाई को कोर्ट में खड़ा कर जमानत कराने का मामला सामने आया है। मुकदमे के वादी ने अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) द्वितीय की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर असल आरोपी को आधार कार्ड के साथ तलब करने और फर्जीवाड़ा करने वाले भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

कोर्ट ने भी सूफियान को पासपोर्ट व पहचान पत्र के साथ तलब किया है। सुनवाई 30 अगस्त को होगी। कल्याणपुर थाना क्षेत्र रोशन नगर निवासी जकी खान ने वर्ष 2012 में मोहल्ले के सूफियान आदि के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट व जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन

20 जून 2019 को एसीएमएम द्वितीय की अदालत से सूफियान को जमानत मिल गई। नवाबगंज थाना क्षेत्र के परमियापुरवा निवासी राहुल कुमार निषाद व भगतपुरवा निवासी महेश चंद ने 20-20 हजार की सूफियान की जमानतें लीं। जकी के अधिवक्ता ताज मोहम्मद ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए कोर्ट में एक अर्जी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूफियान विदेश में रहता है और जमानत वाले दिन उसके भाई इमरान को कोर्ट में खड़ा कर सूफियान बताकर जमानत करा ली गई। जमानत प्रपत्रों में भी सूफियान की जगह इमरान की ही फोटो लगी है। कोर्ट मामले की जांच कर जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed