फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The bride and groom hoisted the tricolor in the marriage lawn in banda

बांदा में देशभक्ति की मिसाल: दूल्हा-दुल्हन ने मैरिज लॉन में फहराया तिरंगा, बोले- ये हमारे जीवन का सबसे अहम पल

Fri, 27 Jan 2023 04:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 Jan 2023 04:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में  गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का अनोखा मामला देखने को मिला। यहां एक जोड़े ने शादी के बाद विदाई से पहले झंडारोहण किया। उन्होंने कहा कि ये उनके जीवन का सबसे अहम पल है, ऐसा कर वह बहुत खुश हैं।

विज्ञापन
The bride and groom hoisted the tricolor in the marriage lawn in banda
दूल्हा-दुल्हन ने फेरे के बाद तिरंगा फरहाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में गणतंत्र दिवस पर एक मैरिज लॉन में वर-वधू ने ध्वज फहरा कर देश भक्ति का संदेश दिया। कानपुर के किदवई नगर निवासी लोकेश और बांदा के गायत्री नगर निवासी रिषा की शादी बांदा एक मैरिज लॉन में 25 जनवरी को हुई।

विज्ञापन

26 जनवरी को विदाई से पूर्व मैरिज लॉन के मालिक सुरेश कान्हा ने वर लोकेश के पिता श्याम और वधू के पिता रामबाबू गुप्ता से ध्वजारोहण करने की बात रखी, जिस पर वर और वधू समेत सभी परिजन राजी हो गए। वर-वधू ने ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

इस दौरान वर और वधू पक्ष के लोग मौजुद रहे। वर लोकेश केसरवानी और वधू रिसा केसरवानी ने बताया कि शादी के दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराने का मौका मिला। उनके जीवन का सबसे अहम पल है, ऐसा कर वह बहुत खुश हैं। ये दिन हमारे लिए बेहद यादगार बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed