फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The body of the mill operator was found hanging from a noose

Kanpur News: फंदे से लटकता मिला चक्की संचालक का शव

Mon, 28 Jul 2025 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 28 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The body of the mill operator was found hanging from a noose
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के लगरथा निवासी चक्की संचालक का शव रविवार सुबह खेत में लगे बबूल के पेड़ पर अंगौछा के फंदे से लटकता मिला। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटना की छानबीन की। परिजन ने कर्ज से परेशान होने की वजह से जान देने की बात बताई है।
विज्ञापन

लगरथा निवासी प्रीती ने बताया पति जगमोहन (55) घर पर लगी अनाज पिसाई चक्की व खेतीबाड़ी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार सुबह खेत पर उनका शव फंदे पर मिला। कहा कि घर पर लगी चक्की के लिए पति ने पावर कनेक्शन कराया था। लगभग सात वर्ष पहले बिल जमा होने के बाद भी निगम की ओर से ढाई लाख का बिल थमा दिया गया। इसका कोर्ट में केस चल रहा है। वर्तमान में बिल आठ लाख हो गया। जबकि बैंक आफ बड़ौदा झींझक से किसान क्रेडिट कार्ड का करीब दो लाख का ऋण है। जिसकी वजह से वह परेशान रहते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

अनहोनी से पत्नी, बेटा विकास, बेटी ऋचा व सृष्टि का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन ने कर्ज से परेशान रहने की बात बताई है। पुत्र विकास की तहरीर पर फौती दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed