फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The body of the child was found four km away in the river

बालक का नदी में चार किमी दूर मिला शव

Tue, 24 Aug 2021 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
The body of the child was found four km away in the river
रूरा (कानपुर देहात)। काशीपुर गांव में रविवार सुबह रिंद नदी में भुजरिया सिरवाने के बाद नहाते समय डूबे बालक का शव सोमवार को चार किमी दूर कुढरा के नजदीक बबूल की झाड़ी में फंसा मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

काशीपुर गांव निवासी संतोष का एकलौता बेटा सागर (10) रविवार सुबह गांव के अन्य बच्चों के साथ नदी किनारे भुजरिया सिरवाने गया था। वहां बच्चे भुजरिया सिरवाने के बाद नदी में स्नान करने के लिए उतरे। गहराई में सागर डूब गया तो अन्य बच्चों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों से सागर की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन

इस दौरान सोमवार को कुढरा में नदी किनारे ग्रामीण पहुंचे तो झाड़ी में शव दिखा। करीब 21 घंटे बाद गांव से चार किमी दूर शव मिलने की जानकारी पर लोग जुट गए। सागर का शव मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि नदी में डूबे बालक का शव मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed