फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The body of an eighth-grade student was found on her bed, her scarf wrapped around her neck.

Kanpur News: बिस्तर पर मिला आठवीं की छात्रा का शव, गला में लिपटा था दुपट्टा

Wed, 24 Dec 2025 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The body of an eighth-grade student was found on her bed, her scarf wrapped around her neck.
कानपुर। सचेंडी गांव में मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में आठवीं के छात्रा का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार उसके गले में दुपट्टा बंधा था। छात्रा का पारिवारिक भांजे से प्रेम प्रसंग था। सुबह चोरी छिपे बात करने पर पिता ने उसे पीट दिया था। पिता ने फंदा लगाकर जाने देने की बात कही। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

सचेंडी निवासी राजकुमार मूंगफली का ठेला लगाते हैं। परिवार में पत्नी रानी और चार बच्चे बलराम, सलोनी, कृष्णा रानी और बड़ी बेटी विजयलक्ष्मी उर्फ गुड्डी (16) थी। पिता के अनुसार गुड्डी ने मंगलवार सुबह फंदा लगाकर जान दी है। खुदकुशी के पीछे का कारण नहीं बता पाए। वहीं, मां रानी का आरोप है कि वह बर्तन साफ कर रही थीं। गुड्डी कमरे में फोन पर बात कर रही थी। फोन पर बात करते देख पति ने उसे पीटा था। कुछ देर बाद कमरे में गुड्डी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। गले में दुपट्टा लिपटा था। पुलिस ने शव के पास से मिले मोबाइल को कब्जे में लिया है। एसीपी पनकी शिखर ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed