फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The body of a girl missing for two days was found hanging from a noose

Kanpur News: फंदे से लटकता मिला दो दिन से लापता युवती का शव

Fri, 27 Jun 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 27 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The body of a girl missing for two days was found hanging from a noose
संदलपुर। मंगलपुर थाना के सुरासी में गुरुवार शाम को लापता युवती का शव गांव के बाहर पेड़ में फंदे पर मिला। वह दो दिन से लापता थी। शव मिलने से कुछ देर पहले ही युवती के पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
विज्ञापन

सुरासी निवासी शिवकुमार कठेरिया खेती किसानी के साथ गांव में पंचर बनाने की दुकान किए हैं। गुरुवार शाम को खेतों में आम तोड़ने गए बच्चों ने गांव के राममोहन के खेत में खड़े ढाक के पेड़ में उसकी बेटी शिवानी (20) का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता देखा। शव मिलने की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। अनहोनी पर शिवानी की मां राजबेटी, भाई अकाश, शिवम, बहन पूजा, शुभि व कविता रोते बिलखती हुई पहुंची।
विज्ञापन

पिता शिवकुमार ने बताया कि 24 जून की रात को वह दुकान पर लेटा था। रात आठ बजे के करीब बेटी शिवानी उसको खाना देने आई थी। कुछ देर रुकने के बाद बेटी घर के लिए निकली थी मगर घर नहीं पहुंची। उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर गुरुवार दोपहर को उसने मंगलपुर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घर लौटने के कुछ देर बाद बेटी का शव मिलने की जानकारी हुई। एसएसआई कमलेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed