फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The BJP has balanced caste equations by appointing heads for various state-level cells and regional units.

Kanpur News: प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों व क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति कर भाजपा ने साधा जातीय समीकरण

Fri, 02 Oct 2026 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The BJP has balanced caste equations by appointing heads for various state-level cells and regional units.
कानपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश संगठन ने विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में विभिन्न मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसमें जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर निवासी अनस साजिद उस्मानी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके पिता दिवंगत तनवीर हैदर उस्मानी भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा काकादेव निवासी सुशील कटियार को पिछड़ा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बिठूर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुए रमेश यादव को पिछड़ा मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कानपुर दक्षिण की ही पुष्पा तिवारी को महिला मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। इसी तरह शहर निवासी हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिंह जाटव को अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश इकाई में प्रदेश शोध विभाग का सह प्रमुख बनाया गया है।
विज्ञापन

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में बर्रा निवासी मोना शुक्ला को महिला मोर्चा, जालौन के सलिल श्रीवास को अनुसूचित मोर्चा और कानपुर के राम बाबू गिहार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा जालौन के मनोज राजपूत को पिछड़ा वर्ग मोर्चा और बांदा के बाल मुकुंद शुक्ला को दोबारा किसान मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों के समक्ष संगठन की गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष राम किशोर साहू ने सभी नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed