फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The bike collided with the divider on the expressway in Unnao, the soldier died

Unnao Accident: एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, सिपाही की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 04 Nov 2022 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Nov 2022 01:22 PM IST
सार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर जोगीकोट गांव के पास सिपाही की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। बता दें कि सिपाही लखऊन से ड्यूटी कर फर्रुखाबाद अपने घर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
The bike collided with the divider on the expressway in Unnao, the soldier died
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद थाना क्षेत्र में लखनऊ से ड्यूटी कर बाइक से फर्रुखाबाद अपने घर जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, सिपाही की बाइक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में डिवाइडर से टकरा गई।

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल सिपाही को यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट लगाए था। मिली जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद जिले के थाना मोहम्मदाबाद के गांव नगलामोती निवासी रमेशचंद्र का पुत्र कमल प्रताप (25) लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात था।
विज्ञापन

ड्यूटी समाप्त होने के बाद शुक्रवार सुबह करीब छह बजे बाइक से घर लौट रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के जोगीकोट के पास रफ्तार तेज होने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची यूपीडा और पीआरवी उसे बांगरमऊ सीएचसी लाई। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक के सेवानिवृत्त शिक्षक पिता ने बताया कि 18 फरवरी 2019 को पुलिस विभाग में नियुक्ति हुई थी।

वह दो भाईयों में छोटा था। बेटे की मौत से मां प्रेमा देवी और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र साहनी ने बताया कि बाइक डिवाइडर से टकराने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही, आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

गुरुवार रात को हुई थी पिता से बात
पिता रमेशचंद्र ने बताया कि बेटे से गुरुवार रात फोन पर बात हुई थी। उसने पहले रात में ही आने के बाद कही थी। इस पर उसे सुबह आने के बाद बोला था। यह नहीं पता था कि अब वह नहीं उसका शव देखने को मिलेगा। बेटे के बारे में बताते हुए वह बदहवास हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed