Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The arm had to be amputated due to gangrene.

Kanpur News: गैंगरीन की वजह से काटना पड़ा हाथ

Wed, 27 May 2026 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The arm had to be amputated due to gangrene.
कानपुर। जांच कमेटी में शामिल डॉक्टरों ने कहा है कि निर्मला के हाथ में गैंगरीन हुआ था जिसकी वजह से हाथ काटना पड़ा। इसके तीन कारण हैं। एक तो वह ह्रदय रोगी थी और ऐसी स्थिति में ह्रदय में होने वाले क्लॉट कई बार हाथ या पैर की नसों में चले जाते हैं। इससे उस जगह का रक्त प्रवाह रुक जाता है। दूसरा हाथ में कंपार्टमेंट सिंड्रोम के चलते ऐसी स्थिति हुई है और तीसरा कारण वीगो लगने से आई सूजन और उसके बाद ये रक्त का प्रवाह रुकना भी हो सकता है।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि इलाज के दौरान कृष्णा और पारस अस्पताल के डॉक्टरों के सामने ही महिला के हाथ का रंग धीरे-धीरे काला-नीला पड़ने लगा था और सूजन लगातार बढ़ रही थी। यह साफ तौर पर गैंग्रीन या गंभीर संक्रमण का संकेत था। डॉक्टरों ने इसे महज एक सामान्य सूजन मानकर टाल दिया। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में भी इस बात को लिखा है कि जांच और इलाज के नाम पर दोनों अस्पतालों में डॉक्टर केवल दवाइयां बदलते रहे लेकिन गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर दिया। जांच कमेटी का कहना है कि समय पर वस्कुलर सर्जन की मदद ली होती तो हाथ काटने की नौबत की संभावना नहीं होती।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि जांच रिपोर्ट में दोनों ही अस्पतालों की ओर से लापरवाही सामने आई है। अगर वे समय रहते सर्जन को दिखा देते तो शायद महिला का हाथ कटने से बच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




निर्मला देवी को का दाहिना हाथ नॉन वॉयबल (अव्यवहार्य) हो चुका था और जान बचाने के लिए तत्काल सर्जरी जरूरी थी। परिजन की लिखित सहमति लेने के बाद 17 मई को सर्जरी कर हाथ काटा गया। पूरी प्रक्रिया मेडिकल प्रोटोकॉल और मानक उपचार प्रक्रियाओं के तहत की गई। हमारी टीम लगातार उनके संपर्क में है। मरीज पारस हेल्थ में भर्ती हैं। उनकी स्थिति स्थिर है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अस्पताल प्रशासन संबंधित प्रशासनिक और चिकित्सा अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। - नितिन सारस्वत, यूनिट हेड सेल्स एंड मार्केटिंग, पारस हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed