{"_id":"6a52b19d2f8ebd5374047d59","slug":"the-announcement-regarding-the-hosting-of-the-up-t20-league-will-be-made-at-green-park-today-kanpur-news-c-362-1-ka11003-151559-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ग्रीनपार्क में आज होगी यूपी टी-20 लीग के आयोजन की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ग्रीनपार्क में आज होगी यूपी टी-20 लीग के आयोजन की घोषणा
विज्ञापन
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण के आयोजन को लेकर रविवार को स्थिति साफ हो जाएगी। ग्रीनपार्क स्टेडियम में यूपी लीग काउंसिल की बैठक हो रही है, जिसमें टूर्नामेंट के कानपुर और लखनऊ में आयोजन की रूपरेखा सामने आ जाएगी। लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर प्रेसवार्ता में नए प्रारूप और मैचों के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा करेंगे।
उद्घाटन समारोह और शुरुआती 22 मैच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। ग्रीनपार्क स्टेडियम में 12 मैच, नॉकआउट मुकाबले, फाइनल और समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रस्तावित लीग के मुताबिक 14 से 26 अगस्त तक लखनऊ में मैच खेले जाएंगे। 27 अगस्त को ब्रेक डे होगा। 28 अगस्त से छह सितंबर तक कानपुर में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
काउंसिल की बैठक में सभी प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद मीडिया को टूर्नामेंट की पूरी रूपरेखा, कार्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी जाएगी। लीग का आयोजन पहले ग्रीनपार्क स्टेडियम में प्रस्तावित था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुझाव के बाद आयोजन समिति ने लखनऊ को भी मेजबानी में शामिल करने का निर्णय लिया। प्रतियोगिता का शेड्यूल नए सिरे से तैयार किया गया है। बारिश की संभावना को देखते हुए शुरुआती मुकाबले लखनऊ में रखे गए हैं। ग्रीनपार्क स्टेडियम में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने के कारण यह रणनीति बनाई गई है। पहले चरण की समाप्ति के बाद एक दिन का अंतराल रखा जाएगा, जिससे ब्रॉडकास्ट टीम लखनऊ से कानपुर पहुंचकर प्रसारण संबंधी सभी व्यवस्थाएं स्थापित कर सके। यूपी टी-20 लीग के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब प्रतियोगिता का आयोजन दो शहरों में किया जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों को लखनऊ और कानपुर में रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा।