फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The amount defrauded from the District Government Advocate was transferred to 13 accounts.

Kanpur News: जिला शासकीय अधिवक्ता से ठगी रकम 13 खातों में बंटकर आगे बढ़ाई

Thu, 22 Jan 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The amount defrauded from the District Government Advocate was transferred to 13 accounts.
कानपुर। जिला शासकीय अधिवक्ता नीलम शर्मा के 27.50 लाख रुपये हड़पने वाले साइबर ठगों ने उस रकम को 13 खातों में ट्रांसफर कर लिया। यह रकम आरोपियों ने उनसे एक दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच मध्य प्रदेश के पांच जिलों के अलग-अलग बैंक खातों में मंगवाई थी। फिर इसे 13 खातों में बांटकर आगे बढ़ा दिया। रकम कई लेयर में खातों में बंटी हैं।
विज्ञापन

कोतवाली थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार शिवाला निवासी जिला शासकीय अधिवक्ता नीलम शर्मा ने शातिर ठगों के झांसे में आने के बाद भोपाल की इंडसइंड बैंक के खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। इसी तरह अगले कुछ दिनों में उन्होंने हाथरस के एक्सिस बैंक खाते में 11 लाख,नवी मुंबई के ओल्ड पनवेल की आईडीबीआई बैंक खाते में 3.10 लाख, नासिक की यस बैंक के खाते में पांच लाख रुपये और भिवंडी के एक्सिस बैंक खाता अंजुर शाखा में 7.40 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि पुलिस ने जांच में सामने आए खाताें को फ्रीज करने के लिए बैंक को मेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed