फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   TET exam Solver gang caught in hardoi

यहां टीईटी परीक्षा में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, 9 सॉल्वर गिरफ्तार, पढ़िए महिला और इस लड़के की करतूत

Mon, 19 Nov 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Nov 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
TET exam Solver gang caught in hardoi
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में रविवार को हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से पहले सॉल्वर गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसमें एक महिला सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चार की तलाश में पुलिस लगी है। गिरफ्तार नौ लोगों में से सात से एसपी आलोक प्रियदर्शी ने शहर कोतवाली में पूछताछ भी की।
विज्ञापन

 
टीईटी को लेकर कई सॉल्वर गैंग सक्रिय होने की जानकारी एसपी को मिल रही थी। इस पर उन्होंने स्थानीय अभिसूचना इकाई को सक्रिय कर दिया था। अभिसूचना इकाई से एसपी को दी गई मिली जानकारियों के आधार पर एसपी ने गोपनीय पुलिस टीम भेजकर प्रयागराज से सॉल्वर सुनीता पुत्री श्याम बिहारी निवासी सिंगोरी थाना घोरावल जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार करा लिया।
विज्ञापन

 

चाचा के लिए पुलिस की गिरफ्त में पहुंचा भतीजा

TET exam Solver gang caught in hardoi
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसपी की मानें तो सुनीता को सीमा देवी पुत्री रमेशचंद्र कनौजिया निवासी गोर्वधनपुर थाना मल्लावां जनपद हरदोई के स्थान पर परीक्षा देनी थी। इसी तरह रजनीश कुमार निषाद पुत्र भैरोदीन निवासी पूराबझगोती थाना मस्खरी जनपद अंबेडकर नगर को टड़ियावां स्थित परीक्षा केंद्र में सर्वेश कुमार की जगह परीक्षा देनी थी। परीक्षा से पहले ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

इसी तरह मूलचंद्र गुप्ता पुत्र शत्रुहन प्रसाद निवासी हनुमत नगर बाजार थाना पूराकलंडर जनपद अयोध्या, श्यामबाबू पुत्र बंशीलाल यादव निवासी अफगालपुर थाना सुराऊं जनपद प्रयागराज, विनीत कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी भवनखेड़ा कोतवाली मल्लावां जनपद हरदोई, अवधेश कुमार निवासी भवनखेड़ा कोतवाली मल्लावां जनपद हरदोई, निखिल कुमार राठौर उर्फ राजू निवासी लालाबाजार कस्बा व कोतवाली मल्लावां, चंद्र प्रकाश निवासी जलिहापुर कोतवाली मल्लावां को भी गिरफ्तार किया गया है।

चाचा के लिए पुलिस की गिरफ्त में पहुंचा भतीजा

एसपी ने बताया कि इस मामले में अभी सलिल कुमार, वेद प्रकाश, सर्वेश और उमेश कुमार की तलाश की जा रही है। यह लोग भी सॉल्वर गैंग में शामिल हैं। 

चाचा के लिए पुलिस की गिरफ्त में पहुंचा भतीजा

पुलिस ने जिन आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें चाचा-भतीजा भी हैं। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवनखेड़ा निवासी विनीत कुमार कसरावां स्थित एक इंटर कालेज में परीक्षा केंद्र में चाचा अवधेश पुत्र गया प्रसाद की जगह पर परीक्षा देने जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed