{"_id":"6a457392294fcffff301a589","slug":"tet-candidates-will-face-no-issues-roadways-has-completed-preparations-kanpur-news-c-220-1-ka21001-145107-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टीईटी परीक्षार्थियों को नहीं होगी समस्या, रोडवेज ने पूरी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टीईटी परीक्षार्थियों को नहीं होगी समस्या, रोडवेज ने पूरी की तैयारी
Thu, 02 Jul 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में टीईटी परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिनों तक होने वाली परीक्षा में प्रत्येक पाली में 2544 परीक्षार्थी शामिल होंगे। रोडवेज ने इन परीक्षार्थियों को आवागमन में समस्या न हो इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। कई रूटों पर बसें चलाई जाएंगी।
माती डिपो से रोडवेज की 46 बसें संचालित होती है। परिवहन निगम जनपद से अलग-अलग रूटों पर 40 बसों को संचालित करेगा। जबकि छह बसें रिजर्व में रहेंगी। इसमें कानपुर से लखनऊ व औरैया, इटावा मार्ग पर 16 बसें चलाई जाएगी जबकि माती से झांसी के लिए चार बसें आरक्षित की गई हैं। इसके अलावा माती से अकबरपुर होते हुए कानपुर के लिए 20 बसें चलेंगी। अधिकारियों के अनुसार यदि अन्य किसी रूट पर परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ती है तो वहां पहले से तैयार खड़ी रिजर्व बसों को चलाया जाएगा। बसों में सुरक्षात्मक उपकरण लगाए गए हैं और मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है।
माती डिपो के एआरएम मोहम्मद अशफाक ने बताया कि परिवहन निगम ने इस बार पहले से तैयारी कर ली है। पहली और दूसरी पाली के लिए 20-20 बसें उपलब्ध रहेंगी जबकि छह बसों को डिपो में खड़ा रखा जाएगा। जिसे जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा। कहा अन्य परीक्षाओं की तरह इस परीक्षा में भी परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। डिपो का लक्ष्य है कि सभी परीक्षार्थी समय पर अपने केंद्रों तक पहुंच सकें। जिस रूट पर ज्यादा परीक्षार्थी होंगे, वहां बसें चलाई जाएंगी।