फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Terrorist Gaus Mohammad became a terrorist from Air Force personnel

UP: एयरफोर्स कर्मी से आतंकी बना था आतंकी गौस मोहम्मद, साथी आतंकियों का कानपुर के जाजमऊ स्थित घर पर था आनाजाना

Sat, 25 Feb 2023 10:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Feb 2023 10:45 AM IST
सार

गौस मोहम्मद के पकड़े जाने के बाद उसके बेटे अब्दुल कादिर ने कहा था, जो देश का दुश्मन वो मेरा भी दुश्मन है। मेरे पिता से अब कोई वास्ता नहीं है। कानून जो चाहे वो सजा दे। वैसे भी मेरे पिता वर्ष 2015 से कहां थे इसकी कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Terrorist Gaus Mohammad became a terrorist from Air Force personnel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ की एनआईए कोर्ट ने भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में 7 मार्च 2017 को धमाका करने में आतंकी  गौस मोहम्मद उर्फ जीएम खान को भी दोषी ठहराया है। गौस को आतंक का अंकल कहा जाता था, वह खुरासान मॉडयूल का मास्टर माइंड था। गौस वर्ष 1978 में एयरफोर्स में भर्ती हुआ था और वर्ष 1993 में कारपोरल पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। उसे गौस मोहम्मद खान उर्फ जीएम के नाम से भी जाना जाता था। वर्ष 1995 में जयपुर के एक मदरसा में टीचर बन गया और वहीं से दुबई चला गया था था। 1998 में वह दुबई से लौटने के बाद उसका दुबई आनाजाना लगा रहता था।
विज्ञापन


दो किमी की दूरी पर रहते थे सभी आतंकी
वर्ष 2017 में गौस मोहम्मद की गिरफ्तारी के बाद बेटे अब्दुल कादिर और आदिल खान ने बताया था कि गौस खान जब भी कानपुर आता था महज एक या दो दिन रुकता था। सेकेंड मैन के तौर पर आतंकी आतिफ मुज्जफर काम कर रहा था।
विज्ञापन

जाजमऊ में जीएम खान का घर है और लखनऊ में मारे गए आतंकी सैफुल्ला के घर से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर है। आतिफ अक्सर गौस के पास आता था। उसका घर केडीए कालोनी में जीएम खान के मकान से एक किलोमीटर की दूरी पर था। आतंकी दानिश अख्तर और जाजमऊ के तिवारीपुर से पकड़ा गया मोहम्मद फैसल और इमरान के घर से गौस मोहम्मद खान दो किलोमीटर की दूरी पर ही रहता था। आतंकी आतिफ मुजफ्फर का आतंकी सैफुल्ला के पास अक्सर आना जाना था। वह सैफुल्ला के साथ घंटों बैठता था। 

नौजवानों को बरगलाता था गौस
गौस मोहम्मद उर्फ जीएम आतंकी गुट का मास्टरमाइंड था। वह नौजवानों को बरगलाने का कार्य करता था। उसने आतिफ मुजफ्फर का इस कदर ब्रेनवॉश किया था कि उसने अपनी जमीन बेचकर गुट में 22 लाख लगाए था।

बेटे बोले, देश का दुश्मन मेरा भी दुश्मन
गौस मोहम्मद के पकड़े जाने के बाद उसके बेटे अब्दुल कादिर ने कहा था, जो देश का दुश्मन वो मेरा भी दुश्मन है। मेरे पिता से अब कोई वास्ता नहीं है। कानून जो चाहे वो सजा दे। वैसे भी मेरे पिता वर्ष 2015 से कहां थे इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी जानने की कोशिश नहीं की कि हम लोग जिंदा भी हैं या मर गए।
विज्ञापन

सैफुल्ला के एनकाउंटर वाले दिन रायबरेली गया था गौस
लखनऊ में सैफुल्ला के एनकाउंटर वाले दिन गौस मोहम्मद बेटों के साथ ही था और कानपुर आया था। उसी रात ये लोग रायबरेली ससुराल के लिए निकल गया था। सैफुल्ला के एनकाउंटर की जानकारी मिलते ही गौस मोहम्मद उर्फ जीएम रायबरेली से 14 किलोमीटर पहले कार से उतर गया था। इसके बाद से अंडर ग्राउंड  हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed