पालतू 'कल्लू' की मौत पर रोया पूरा परिवार, आत्माशांति के लिए कराया 13वीं भोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानें क्या है पूरा मामला...
कल्लू की आत्माशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना
कानपुर पनकी इलाके में रहने वाले आरपी सिंह चौहान पावर हाउस प्लांट में कार्यरत हैं। परिवार में पत्नी सरोज और बेटा सात्विक है। 12 दिन पहले ही परिवार के एक सदस्य जिसका नाम कल्लू था, लंबी बीमारी के बाद उसकी मौत हो गई। कल्लू आरके सिंह का पालतू कुत्ता था। जिसे वो साल 2002 में अपने घर लाये थे। कल्लू उनके बेटे की तरह था। बुधवार को कल्लू की मौत के 12 दिन बाद तेरहवीं संस्कार का आयोजन परिवारवालों ने कराया। कल्लू की आत्माशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
हमारी नजर में जानवर नहीं था कल्लू
आरपी सिंह के बेटे सात्विक ने बताया कि कल्लू हमारी नजर में जानवर नहीं था। जब कल्लू बीमार हुआ तो उसे बचाने के लिए हम सबने सभी प्रयास किए लेकिन उसे मरने से नहीं बचाया जा सका। अब उसकी कमी पूरे परिवार को बहुत खल रही है। सरोज ने बताया कि कल्लू की मौत के बाद से पूरे घर में मातम छाया हुआ है। कल्लू की आत्मा शांति के लिए पंडित को बुलवाकर हवन कराया गया और 13वीं भोज में सभी रिश्तेदारों- पड़ोसियों को बुलाया। इसके अलावा गलियों में घूमने वाले कुत्तों को भी भोजन कराया गया। 13वीं संस्कार के दौरान बकायदा 'कल्लू' का फोटो रखकर उस पर पुष्पमाला चढ़ाई गई। आरपी सिंह ने बताया कि कल्लू से पूरे परिवार का खास लगाव था। पिकी के बीमार रहने के दौरान पूरे परिवार में उसकी तीमारदारी की थी। तमाम कोशिशों और इलाज के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।