फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tenri controversy, Former BJP leader Narayan Bhadauria had also reached along with his friends in the ruckus

टेनरी विवाद: बवाल में साथियों संग नारायण भदौरिया भी पहुंचा था, वीडियो से हुई पुष्टि, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 16 Jul 2022 02:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Jul 2022 02:52 PM IST
सार

जाजमऊ में विवादित टेनरी के कब्जे को लेकर हुए बवाल में भाजपा का पूर्व नेता भी साथियों के साथ पहुंचा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि पुलिस कस्टडी से हिस्ट्रीशीटर को भगाने में पार्टी से निष्कासित हुआ था। 

विज्ञापन
Tenri controversy, Former BJP leader Narayan Bhadauria had also reached along with his friends in the ruckus
टेनरी कब्जे को लेकर हुआ था विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ में टेनरी पर कब्जे को लेकर बुधवार रात हुए पारिवारिक विवाद में एक पक्ष से पूर्व भाजपा नेता नारायण भदौरिया भी साथियों संग पहुंचा था। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भदौरिया दूसरे पक्ष से गालीगलौज, नोंकझोंक और मारपीट करते नजर आ रहा है। इसके बाद भी पुलिस ने कैंट से विधायक हसन रूमी के बेटे समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, जबकि भदौरिया पर कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा का दक्षिण क्षेत्र का जिला मंत्री रहा नारायण भदौरिया पुलिस कस्टडी से हिस्ट्रीशीटर को भगाने के मामले में चर्चा में आया था। 

विज्ञापन

जाजमऊ में शालीमार लेदर इंडस्ट्रीज पर कब्जे को लेकर शहनाज जहां और उनके भतीजों मोहम्मद आमिर और नासिर में विवाद हो गया था। एक पक्ष से विधायक का बेटा कामरान तो दूसरी ओर पूर्व भाजपा नेता नारायण भदौरिया साथियों संग पहुंचा था। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ था। पुलिस ने बीट प्रभारी की तहरीर पर विधायक के बेटे समेत 12 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन दूसरे पक्ष से एक भी उपद्रवी को आरोपी नहीं बनाया था। 

विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर को भगाने पर भाजपा ने निकाला था पार्टी से 
दक्षिण का जिला मंत्री रहा नारायण भदौरिया का विवादों से पुराना नाता है। भदौरिया ने पिछले साल जून में एक पार्टी के दौरान साथियों संग पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को फरार कराया था। मामले में पुलिस ने नौ नामजद समेत 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। नारायण भदौरिया और उसके साथियों को जेल भेजा था। इस मामले के बाद भाजपा ने उसे पार्टी से निकाल दिया था। भदौरिया की पार्टी में कई अपराधी और हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हुए थे।

वीडियो फुटेज के जरिये उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोई भी उपद्रवी बख्शा नहीं जाएगा।  -प्रमोद कुमार, डीसीपी पूर्वी

विज्ञापन

वीडियो से हुई पुष्टि, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जाजमऊ में टेनरी पर कब्जे को लेकर हुए बवाल में पूर्व बीजेपी नेता नारायण सिंह भदौरिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बवाल के वीडियो फुटेज से चिन्हित कर गिरफ्तारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed