फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tenders finalized and contractors selected for 129 roads; work orders cleared after a three-month delay.

Kanpur News: 129 सड़कों का हुआ टेंडर, ठेकेदार चुने, कार्यादेश को तीन माह बाद मिला रास्ता

Fri, 25 Sep 2026 02:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Tenders finalized and contractors selected for 129 roads; work orders cleared after a three-month delay.
कानपुर। मुख्यमंत्री की त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले में 129 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए मई-जून में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदारों का चयन कर लिया गया था। करीब 59 करोड़ की लागत वाली इन सड़कों के लिए शासन से 34.39 करोड़ रुपये भी जारी हो चुके थे। नियमानुसार टेंडर के बाद तय अवधि में कार्यादेश जारी कर निर्माण शुरू करा देना चाहिए था, लेकिन विभागीय स्तर पर फाइलें घूमती रहीं और इसमें करीब तीन महीने लग गए। नतीजा यह रहा कि चार माह में पूरा होने वाला निर्माण कार्य शुरू होने में लटक गया। इधर बारिश में ग्रामीण जर्जर रास्तों, कीचड़ व जलभराव की समस्या से जूझते रहे।
विज्ञापन


इन सड़कों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम चरण में मंजूरी मिली थी। प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मई-जून में टेंडर प्रक्रिया समाप्त हुई। अब करीब 85 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण सीसी रोड, संपर्क मार्ग और लिंक रोड के रूप में कराया जा रहा है। योजना में सात विधानसभा क्षेत्रों महाराजपुर, घाटमपुर, बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, किदवईनगर और बिल्हौर की 103 सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा दो एमएलसी और दोनों सांसदों के क्षेत्रों की 26 सड़कें प्रस्तावित हैं। इन रास्तों से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और ग्रामीणों के आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। अब विभाग के सामने कम समय में निर्माण पूरा कराने के साथ गुणवत्ता बनाए रखने की चुनौती है।
विज्ञापन



बनने वाली सड़कें एक नजर में

महाराजपुर 39 सड़कें 25.56 किमी

घाटमपुर 14 सड़कें 8.02 किमी

बिठूर 9 सड़कें 6.44 किमी

कल्याणपुर 6 सड़कें 3.28 किमी

गोविंदनगर 8 सड़कें 4.45 किमी

किदवईनगर 12 सड़कें 8.27 किमी

बिल्हौर 15 सड़कें 8.78 किमी

एमएलसी मानवेंद्र सिंह 9 सड़कें 6.59 किमी

एमएलसी सलिल विश्नोई 9 सड़कें 8.33 किमी

सांसद रमेश अवस्थी 6 सड़कें 4.49 किमी

सांसद भोले 2 सड़कें 0.96 किमी



वर्जन

त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले में 129 सड़कों का निर्माण होना है। इसके लिए 59 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है। जल्द कार्य पूरा होगा। - अनिल पांडेय, अधिशासी अभियंता, आरईएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed