फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ten police personnel will undergo the ordeal of duty for the UPPSC exam

Kanpur News: यूपीपीएससी परीक्षा के लिए ड्यूटी की अग्निपरीक्षा से गुजरेंगे दस पुलिस कर्मी

Wed, 26 Mar 2025 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ten police personnel will undergo the ordeal of duty for the UPPSC exam
कानपुर। शहर में तैनात दस पुलिस कर्मी यूपी लोक सेवा आयोग की परीक्षा दे सकेंगे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है। हालांकि उनमें से किसी को भी परीक्षा की तैयारी के लिए अवकाश मंजूर नहीं किया गया है। अब इन पुलिस कर्मियों को रोजाना ड्यूटी की अग्निपरीक्षा देते हुए परीक्षा की तैयारी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


कमिश्नरी में तैनात 10 पुलिस कर्मी ड्यूटी के साथ यूपीएससी 2025 परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं। इनमें पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल इंद्रभान, यतेंद्र कुमार, सचिन पांडेय, टीएसआई राजीव कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार, सौरव कुमार, शिवचरन, बजरिया थाने में तैनात महिला कांस्टेबल प्रतीक्षा राठौर, नौबस्ता थाने में तैनात एसआई पूजा सिंह व रायपुरवा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल रेनू शामिल हैं। इन सभी को एडिशनल सीपी ने 19 मार्च को शर्ताें के साथ अनुमति दे दी है। हालांकि स्पष्ट किया गया है कि किसी भी समय गैर जनपद तबादला होने पर अनुमति स्वत: निरस्त हो जाएगी। साथ ही निर्वाचन की स्थिति में किसी भी चरण में बाहर ड्यूटी पर जाने की स्थिति में अवकाश नहीं मिलेगा। वहीं, परीक्षा के लिए स्वयं का अवकाश लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed