फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ten people died due to fever in Hardoi

यहां बुखार का प्रकोप चरम पर, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत

Fri, 14 Sep 2018 03:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 14 Sep 2018 03:28 PM IST
सार

- संडीला तहसील क्षेत्र के पांच गांवों में र्हुइं मौतें 
- चार मृतक सिकरोहरी गांव के
 

विज्ञापन
Ten people died due to fever in Hardoi
डेमो पिक

विस्तार

यूपी के हरदोई जिले में वायरल बुखार का प्रकोप चरम पर है। यहां बुखार से 24 घंटे में तीन मासूम बच्चों समेत दस लोगों की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों ने यहां लोगों को इस जानलेवा बुखार से बचने व सतर्क रहने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन


हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र में बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में संडीला तहसील क्षेत्र के पांच गांवों में आठ लोगों की बुखार से मौत हो गई। बुखार की चपेट में आकर जान गंवाने वाले आठ लोगों में से चार एक ही गांव के हैं। 
विज्ञापन


संडीला तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में कुछ दिनों से लगातार मौतें हो रही हैं। अधिकतर लोगों की मौत बुखार से हुई है। संडीला तहसील क्षेत्र के ग्राम सिकरोहरी निवासी गंगा (18) पुत्री अवधेश, राजवती (40) पत्नी कालीचरण और गुलजार (45) पुत्र कढ़िले लगभग छह दिन से बुखार की चपेट में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ten people died due to fever in Hardoi
डेमो पिक
तीन दिन से यह लखनऊ के अलग-अलग प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थे। गंगा की मौत बुधवार आधी रात के बाद लगभग एक बजे हो गई। राजवती ने गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे दम तोड़ दिया। गुलजार की मौत दिन में लगभग साढ़े बारह बजे हो गई।

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम सिकरोहरी के ही महनूर (20) पुत्र साबिर की मौत लखनऊ में तेज बुखार से उपचार के दौरान गुरुवार दोपहर दो बजे प्राइवेट अस्पताल में हो गई। संडीला तहसील क्षेत्र के ग्राम गोसवा निवासी मुंशी (60) पुत्र कन्हई, डोगवा निवासी मुन्नी (50) पत्नी गजराज और कैलाशा (65) पत्नी केदारी निवासी जरायमलखेड़ा ने पिछले 24 घंटे के अंदर अपने-अपने गांव में बुखार की चपेट में आकर दम तोड़ दिया।

मुंशी और मुन्नी को पिछले चार दिन से तेज बुखार आ रहा था। कैलाशा दो दिन से बुखार से पीड़ित थी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलैया निवासी छोटू (5) पुत्र राजेश की मौत बुखार की चपेट में आकर गुरुवार को दोपहर में हो गई। छोटू पिछले तीन दिन से बुखार की चपेट में था। संडीला के एक प्राइवेट चिकित्सक के पास उसका उपचार किया जा रहा था।

Ten people died due to fever in Hardoi
डेमो पिक
डॉक्टरों ने यहां लोगों को बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि घर के आस-पास पानी जमा न होने दें। ठंड़ी चीजों के सेवन से परहेज करें। बुखार आने, गले व बदन में दर्द की शिकायत होने पर बिना लापरवाही बरते डॉक्टर के पास जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed