फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tempo driver dies due to dumper collision in Unnao, 13 injured and six serious, angry mob vandalized

उन्नाव सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, 13 घायल और छह गंभीर, आक्रोशित भीड़ ने की तोड़फोड़

Sun, 14 Aug 2022 11:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 Aug 2022 11:58 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर और टेंपो की टक्कर हो गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना से गुस्साए लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और आग लगाने की कोशिश की।

विज्ञापन
Tempo driver dies due to dumper collision in Unnao, 13 injured and six serious, angry mob vandalized
क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में सदर कोतवाली के करोवन-सिकंदरपुर मार्ग पर रविवार रात तेज रफ्तार डंपर ने टेंपों में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई, जबकि 13 यात्रियों को चोटे आईं हैं। गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पहुंचे करीब दो सैकड़ा लोगों ने जाम लगा दिया और वाहनों में तोड़फोड़ भी की।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पीआरवी के जवानों से धक्कामुक्की और डंपर में आग लगाने की भी कोशिश की। एएसपी, कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और लाठी चार्ज कर भीड़ की तितर-बितर किया। पुलिस ने पांच बाइकें कब्जे में ली हैं।सदर कोतवाली के चिलौला गांव निवासी पिंटू कुशवाहा अपना टेंपो चलाता है। रविवार रात करीब नौ बजे वह उन्नाव शहर से सवारियां लेकर सिकंदपुर जा रहा था।

विज्ञापन

करोवन-सिकंदपुर मार्ग पर रघुनाथ खेड़ा के पास विपरीत दिशा से आ रहे मिट्टी लदे डंपर ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक पिंटू की मौके पर ही मौत गई । जबकि सभी 13 यात्रियों को चोटें आई। गंभीर रूप से घायल सरोसी निवासी रीना (28), दीन मोहम्मद (42), शबनम (38, )त्रिभवन खेड़ा की संजीता (30), बुद्धीखेडा के नेपाल (45), सिकंदरपुर के रहीश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना पर आसपास गांवों के करीब दो लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और जाम लगा दिया। इसके बाद आक्रोशित युवकों ने वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सदर कोतवाली से जा रहे सुतिया तारा पिकेट में तैनात सिपाही अमर सिंह ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस पर पीआरवी मौके पर पहुंची तो भीड़ ने उन पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की की।

विज्ञापन

इसी दौरान भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया, तो उन्होंने मौके से भागकर अपना बचाव किया। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस, सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। बवाल की सूचना पर भी एफएसओ फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचे। भीड़ को तितर बितर कर क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर जाम खुलवाया। बाइकों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पथराव करने वाले चिन्हित किए जा रहे हैं। एएसपी शशि शेखर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed