{"_id":"600348718ebc3e2f8601ff68","slug":"temple-akbarpur-news-knp606390782","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण का आवाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदलपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते प्रांत संगठन मंत्री।
- फोटो : AKBARPUR
Link Copied
संदलपुर (कानपुर देहात)। जात-पात व पार्टी वाद से हटकर हिंदू समाज के लोग अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए तैयार हो जाए, तभी देश की पहचान विश्व में होगी। यह बात शनिवार को कस्बा के एक गेस्ट हाउस में विश्व हिंदू परिषद प्रांतीय संगठन मंत्री ने कही।
विज्ञापन
संदलपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रांतीय संगठन मंत्री मधुराम ने कहा कि कुछ पार्टियों ने हिंदू समाज को बांट कर रखा है। अयोध्या में बन रहा भव्य मंदिर किसी एक का नहीं, बल्कि सर्व समाज का है। मंदिर को भव्य बनाने के लिए हिंदू समाज को आगे आकर सहयोग करना होगा। हा कि मंदिर के भव्य निर्माण के लिए हिंदुओं को जागरूक करने की जरूरत है। जनपद स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई जाएंगी। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने रामलला हम आएंगे, मंदिर भव्य बनाएंगे का नारा लगाते हुए पुलिस चौकी तक गए। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री सर्वेश, जिला संयोजक यशवंत, देव प्रकाश अवस्थी, एनके दीक्षित, शिवम राजावत, दिपांशु आदि रहे। बैठक का संचालन ऋषभ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।