फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   temperature, knp, heavy rain

Kanpur News: पारा चढ़ा, बौछारें पड़ीं, 27 से तेज बारिश

Fri, 24 Jul 2026 08:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
temperature, knp, heavy rain
-27 जुलाई से प्रादेशिक मानसूनी सक्रियता बढ़ने के संकेत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। मानसून की गति सुस्त पड़ते ही अधिकतम तापमान फिर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 जुलाई के सामान्य औसत से 0.7 डिग्री बढ़कर 34 डिग्री पर पहुंच गया। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़ा है। इससे हीट इंडेक्स 38 डिग्री हो गया। लोगों को तापमान से चार डिग्री अधिक गर्मी लगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 अप्रैल से तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी वि वि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि माहौल में नमी बनी हुई। स्थानीय स्तर पर बौछारें और बूंदाबांदी हो रही है। मौसम वेधशाला में तीन मिमी बारिश दर्ज की गई है। दो दिन के बाद मौसम प्रणालियां बदलने का अनुमान है
विज्ञापन

उसके बाद तेज बारिश होगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान पर निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से मानसूनी द्रोणी का पश्चिमी छोर उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी की ओर जाने के परिणामस्वरूप मानसूनी सक्रियता का दौर पश्चिम-मध्य भारत की ओर स्थानांतरित हो गया है। इससे प्रदेश में 26 जुलाई तक मानसूनी सक्रियता सीमित रहेगी। इसके बाद मानसूनी द्रोणी के पुनः उत्तरी दिशा में खिसकने से 27 जुलाई से पुनः मानसूनी गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होगी। इससे तेज वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

_-------------
तापमान
अधिकतम-34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-25.8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed