15 जनवरी से चल सकती है तेजस, राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल को दिल्ली से जोड़ने की तैयारी
चार अक्तूबर को शुरू हुई थी तेजस
तेजस एक्सप्रेस की शुरूआत चार अक्तूबर 2019 को लखनऊ से नई दिल्ली वाया कानपुर हुई थी। यह ट्रेन भी रिवर्स शताब्दी की तरह उसी दिन चलकर वापस भी आ जाती है।
लखनऊ से अयोध्या तक बढ़ाने में लगेंगे साढ़े तीन घंटे
लखनऊ से नई दिल्ली जाने में यह ट्रेन सवा छह घंटे तथा लौटते वक्त साढ़े छह घंटे का समय लेती है। लखनऊ से अयोध्या तक जाने में करीब साढ़े तीन घंटे बढ़ेंगे। जानकारी के मुताबिक रेल मंत्री चाहते हैं यह ट्रेन अयोध्या तक चले, जिससे तीर्थस्थल में दर्शन करने को लोग दिल्ली से आसानी से आ जा सकें।
अभी इस संबंध में कोई आदेश या निर्देश तो नहीं मिला है। चर्चाएं हैं, मुख्यालय से जो निर्देश मिलेंगे। उसके हिसाब से ही ट्रेन का संचालन होगा।
अनिल गुप्ता, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी