फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenager sells sister's engagement ring to buy Maggi noodles

Kanpur News: मैगी खाने के लिए बहन की सगाई वाली अंगूठी बेचने आया किशोर

Thu, 02 Oct 2025 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Teenager sells sister's engagement ring to buy Maggi noodles
कानपुर। काकादेव निवासी होटल कारोबारी के 14 साल के बेटे को मैगी, बर्गर, पिज्जा, कोल्ड डि्रंक की इस कदर लत है कि वह घर में रखे रुपयों पर हाथ साफ कर देता है। बुधवार को तो उसने हद ही कर दी।
विज्ञापन


बहन को सगाई में मिली अंगूठी को बेचने के लिए सराफा दुकान में पहुंच गया। सराफा व्यापारी ने जब पूछताछ की तो बहाने बनाए। सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों उसकी मां को बुलाकर अंगूठी वापस कराई।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर स्थित सराफा व्यापारी अजय वर्मा की दुकान में बुधवार की दोपहर 14 वर्षीय किशोर करीब चार ग्राम की सोने की अंगूठी लेकर आया। उसने पिता की बीमारी का बहाना बनाया और दवा के लिए रुपये मांगे। अजय वर्मा को उस पर शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किशोर को कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बुला लिया। उन्हें चोरी की अंगूठी बेचने का शक हुआ। एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल और अन्य पदाधिकारी आ गए।

उन्होंने किशोर से अंगूठी के बारे में सवाल जवाब किए तो वह किसी अन्य युवक और फिर एक महिला को बुला लाया। किशोर से आधार कार्ड और अंगूठी के कागजात मांगे तो वह कुछ बोल नहीं सका। आखिर में पुलिस को बुलाने की बात कही गई।

उससे कहा गया कि अपनी मां को लेकर आए। करीब आधे घंटे के बाद किशोर की मां सराफा दुकान में पहुंचीं। उन्होंने अंगूठी देखी तो हैरान रह गईं। यह अंगूठी उनकी बेटी को सगाई में मिली थी। उन्होंने बेटे को फटकार लगाई।


पुलिस से पकड़वाने के लिए कहा। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दुकान पर आ गई। किशोर ने माफी मांगी। उसकी मां ने एसोसिएशन और दुकानदारों का धन्यवाद किया। पुलिसकर्मियों ने किशोर को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed