{"_id":"639e09943f99842cb66cf078","slug":"teenager-girl-found-doing-penance-on-the-mountain-in-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: धर्मनगरी में पहाड़ पर तपस्या करती मिली किशोरी, चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: धर्मनगरी में पहाड़ पर तपस्या करती मिली किशोरी, चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस
Sun, 18 Dec 2022 12:10 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Dec 2022 12:10 AM IST
सार
यूपी के चित्रकूट में पहाड़ पर एक किशोरी के तपस्या करने की जानकारी मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी से पूछताछ की।
विज्ञापन
पहाड़ पर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले में बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रामनगर पहाड़ पर शनिवार शाम को एक किशोरी तपस्या करने की स्थिति में मिली। चरवाहों की सूचना पर बहिलपुरवा थाना पुलिस टीम पहाड़ पर पहुंची और किशोरी को कई घंटे तक मान मनौव्वल के बाद थाने लेकर आई।
विज्ञापन
किशोरी अपना नाम सिद्धि बता रही है और प्रयागराज की रहने वाली है। किशोरी ने पिता का नाम विष्णु व माता का नाम लक्ष्मी बताया है। उसके पास 1 शॉल और एक पानी पीने का बर्तन मिला है। स्थानीय लोगों के अनुसार 2 दिन से यह किशोरी पहाड़ के पास देखी जा रही है। थाना अध्यक्ष गुलाब सोनकर ने बताया कि इस किशोरी के बारे में कुछ जानकारी मिली है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
यह लगभग 6 माह पूर्व अपने घर से चली आई थी जो पहले प्रयागराज के एक आश्रम में रहती थी इसके बाद 1 सप्ताह पूर्व चित्रकूट आई है और रामघाट आदि स्थानों से होने के बाद बहिलपुरवा थाना क्षेत्र की ओर पहुंची है। बमुश्किल किशोरी ने कुछ बातें बताई हैं लेकिन बिना जांच-पड़ताल के इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। पुलिस ने आसपास के थाने और अन्य जिले की पुलिस से भी किशोरी की फोटो भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया है।