{"_id":"61f01970254e9a682d53f4f9","slug":"teenager-commits-suicide-after-aggrieved-by-mother-scolding-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने आग लगाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने आग लगाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Tue, 25 Jan 2022 09:08 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 25 Jan 2022 09:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा थाना क्षेत्र के ग्राम सिजवाहा में मां की डांट से क्षुब्ध होकर पुत्री ने आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव के सुकई पाल की 19 वर्षीय पुत्री कुमारी क्रांति को मां गुड्डो देवी ने किसी बात को लेकर डांट फटकार लगा दी। इसी से आहत होकर वह कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी बंद कर ली। कमरे में रखा 10 लीटर डीजल अपने शरीर पर डाल लिया और आग लगा ली।
आग की लपटे देख मां-बाप चीखने चिल्लाने लगे। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे, दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, जब तक दरवाजा टूटता वह जलकर राख हो चुकी थी। इसकी सूचना गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और मृत अवस्था में जले हुए शव को निकाला और जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मां-बाप के इकलौती पुत्री थी इस घटना से मां-बाप का रो रोकर बुरा हाल है।