{"_id":"617d5bdf0b8e0879632a7d0b","slug":"teenager-body-found-hanging-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, अब तक सामने आई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, अब तक सामने आई ये बात
Sat, 30 Oct 2021 08:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 30 Oct 2021 08:21 PM IST
सार
कानपुर देहात में किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सिंहपुर में किशोरी की मौत के मामले की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में शिवली क्षेत्र के सिंहपुर गांव में शनिवार को एक किशोरी का शव छत के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घर पर केवल उसका छोटा भाई था। मां व पिता रिश्तेदारी में गए थे।
सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। कोतवाली शिवली की औनहां चौकी के सिंहपुर गांव निवासी शिवशंकर की पुत्री मोहिनी (15) का शव शनिवार की सुबह घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मोहिनी कक्षा नौ की छात्रा थी।
घटना के समय पिता व मां ललिता रिश्तेदार के यहां गए थे। घर पर छोटा भाई सागर था। रात में वह दूसरे कमरे में सो रहा था। सुबह जागने पर सागर ने बहन को फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया। इस पर मोहल्ले के लोग जुट गए।
विज्ञापन
इसके बाद जानकारी पर पिता व मां भी घर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि किशोरी के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।