फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teenager accused woman of sexually assaulting

पत्नी को किशोर संग इस हालत में देख उड़ गए पति के होश, फिर दोनों ने लगाए ये आरोप

Sun, 08 Jul 2018 09:51 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 08 Jul 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
teenager accused woman of sexually assaulting
डेमाे पिक
यूपी के उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पड़ोस के 13 वर्षीय किशोर पर पत्नी का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं किशोर ने महिला पर जबरदस्ती घर बुलाकर अश्लील हरकतें करने का आरोप मढ़ा। किशोर के पिता ने महिला के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। फिलहाल पुलिस ने किसी भी पक्ष से मुकदमा दर्ज नहीं किया है। 
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति दिल्ली में प्राईवेट नौकरी करता है। महिला घर पर अकेली रहती है। पड़ोस में रहने वाले किशोर का महिला के घर आना-जाना था। शुक्रवार को भी महिला किशोर के साथ घर पर थी। अचानक पति घर आया और दोनों के कपड़े अस्त-व्यस्त देख उसके होश उड़ गए। पति को देख महिला ने किशोर पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोर व महिला को कोतवाली लाई।
विज्ञापन



पूछताछ में किशोर ने बताया कि महिला ने पहली बार उसे जबरन अपने पास लिटाया था। किसी को बताने पर फंसाने की धमकी दी थी। वह अक्सर बुला लेती थी। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि मामला उलझा हुआ है। दोनों पक्षों से शारीरिक शोषण की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed